
गर्मियों में केवल इंसान ही नहीं बल्कि उमस से इलेक्ट्रिक चीजें भी परेशान हो जाती हैं। नमी न मिलने से कूलर जहां चिपचिपा लगता है तो दूसरी तरफ पानी की बोतलों से खाना रखने वाला फ्रिज भी जवाब दे जाता है। अगर लाइट चली जाए तो फ्रिज की बदबू पूरी घर में फैल जाती है और स्टोर सामान भी खराब हो जाता है। ऐसे में क्या जाए तो इस परेशानी से निजात दिलाने के साथ आपकी टेंशन भी कम करें। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर हैं बदबू दूर करने से फ्रिज की केयर तक के आसान टिप्स, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।
अगर आप भी फ्रिज की बुरी स्मैल से परेशान हो चुकी हैं तो ज्यादा महंगे-महंगे प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद करने की बजाय 10रु. वाला स्पंज खरीदें, जी हां ये वही स्पंज है जिसकी मदद से आप बर्तन साफ करती हैं। बदबू दूर करने के लिए क्लीन स्पंज में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसे अंदर की तरफ कोने में रखें। दरअसल, बेकिंग सोडा नमी और बदबू सोखने का काम करता है, जिससे ताजगी बनी रहती है। आप हर 3-4 दिन में चेंज जरूर करें।
ये भी पढ़ें- DIY Glass Jelly Bangles: 20 रु. की बोतल का कमाल, घर पर बनाएं ग्लास चूड़ियां
सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल कम होता है और बंद करने पर भी चीजें खराब नहीं होती है लेकिन गर्मियों में अगर फ्रिज बंद हुआ तो मानो आफत जाती है। ऐसे में बिजली का बिल बढ़ना भी जायज है। 24 घंटे में तापमान कंट्रोल करने के लिए कूलिंग लेवल बढ़ा दें, साथ ही अगर सामान कम है तो आप इसे 2 लेवल पर रख सकते हैं और फ्रिज कम से कम खोलें।
फ्रिज पुरानी होने के साथ फ्रीजर के अंदर बर्फ जमने की समस्या बढ़ जाती है। यह बहुत ही आम समस्या है, अगर इसका निदान नहीं किया गया है जो फ्रिज खराब होने की नौबत भी आ जाती है। अगर आपके फ्रिज में बर्फ जम रही हैं तो 1 लीटर पानी में 3 चम्मच सिरका मिलाकर अच्छे से फ्रिज की सफाई करें। सिरका न केवल बर्फ हटाता है बल्कि बैक्टरिया मारने का काम भी करता है।
ये भी पढ़ें- Modern TV Unit Design: मेहमान पूछेंगे सीक्रेट, छोटे हॉल के लिए वॉल टीवी यूनिट डिजाइन
अगर आप समर वेकेशन में जाने की सोच रही हैं और फ्रिज बंद करने का प्लान है तो ये नुस्खा काम आसान करेगा। सबसे पहले एक कप में पानी भरकर उसे फ्रीजर में जमा लें, बर्फ जमने पर उसके ऊपर एक सिक्का रख दें। अगर वापस लौटने तक सिक्का ऊपर ही है तो समझिए फ्रीजर सही से काम कर रहा है। अगर सिक्का नीचे चला गया तो समझ जाए लाइट या फिर अन्य कारणों से सिक्का नीचे चला गया।
ज्यादा बार खोलने-बंद करने से फ्रिज की सील खराब हो जाती है और कूलिंग न के बराबर होती है। अगर आप भी यही चेक करना चाहते हैं तो फ्रिज डोर और बॉडी के बीच एल्युमिनिमय फॉयल का छोटा सा टुकड़ा फंसा दें, अगर ये आसानी से बाहर आ जाता है तो डोर सील ठीक है वहीं अगर नहीं है तो कहीं न कहीं सील खराब हो गई है, इसे ठीक करने के लिए सील पर हेयर ड्रायर से हवा दें। ऐसा करने से रबर मुलायम हो जाती है और वे चिपकने लगती है।