
फ्रेंडशिप डे पर अगर आप दोस्तों के साथ गेट टूगेदर पार्टी प्लान कर रही हैं, तो सिर्फ आउटफिट ही नहीं मेकअप भी बेहद खास रखें। बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा अपने एलिगेंट और क्लासी मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का मेकअप न ज्यादा हैवी होता है ना ही ज्यादा सिंपल। इस फ्रेंडशिप डे पर आप चित्रांगदा केखास मेकअप लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। उनके चार खूबसूरत मेकअप लुक के बारे में जानिए।
डे-टाइम गेट-टुगेदर में फ्रेंडशिप डे में बाहर जा रही हैं, तो चित्रांगदा का ग्लोइंग न्यूड मेकअप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। ड्यूई बेस, हल्का पीच ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो ड्रेस के साथ बेस्ट लगेंगे। आप हल्का सा हाईलाइटर लगा सकती हैं ताकि चेहरे में चमक आ जाए।
फ्रेंडशिप डे की इवनिंग पार्टी के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक चुन सकती हैं। ब्लैक या ब्राउन स्मोकी आईशैडो,काजल और मस्कारा से आंखों को बोल्ड लुक दें और साथ ही हल्के शेड की लिपिस्टिक या न्यूड लिपिस्टिक चुन सकती हैं। वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ ऐसा मेकअप क्रिएट किया जा सकता है।
फ्रेश और यंग लुक के लिए चित्रांगदा का पिंक टोन मेकअप लुक चुनें और सबसे अलग दिखें। पिंक ब्लश, हल्का शिमरी आईशैडो और रोज पिंक लिपस्टिक चुन सकती हैं।
और पढ़ें: रक्षाबंधन सूट डिजाइन, शॉर्ट गर्ल चुनें श्रेया घोषाल का क्लोसेट कलेक्शन
रेड लिपस्टिक सिंपल लुक को भी बेहद खास दिखाती है। आप चित्रांगदा के हल्के मेकअप लुक के साथ रेड लिपिस्टिक अट्रेक्टिव लुक को चुनें और तारीफे पाएं।
और पढ़ें: महंगे गिफ्ट छोड़िए! Friendship Day पर अपने हाथों से बनाएं ये 4 खूबसूरत
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.