Old Bulb Reuse: पुराने LED लाइट बल्ब के साथ बनाएं जगन्नाथ प्रभु की खूबसूरत मूर्ति

Published : May 01, 2026, 07:00 AM IST
Old bulb reuse ideas

सार

DIY Jagannath Idol: पुराने LED बल्ब को फेंकने की बजाय इस आसान DIY तरीके से बनाएं भगवान जगन्नाथ जी की खूबसूरत मूर्ति। यह क्रिएटिव क्राफ्ट प्रोजेक्ट घर की सजावट और त्योहारों के लिए एक शानदार आइडिया है।

Old LED Bulb Craft Ideas: घर में LED के बल्ब इस्तेमाल करने के बाद अगर यह फ्यूज हो गया है, तो इन्हें फेंकने की जगह आप इससे बहुत ही सुंदर और आकर्षक भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बना सकते हैं। ये क्राफ्ट प्रोजेक्ट न सिर्फ आसान बल्कि दिखने में बहुत सुंदर लगता है। सोशल मीडिया पर इसे बनाने का हैक भी तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप दो प्लास्टिक के LED बल्ब लेकर जगन्नाथ जी की खूबसूरत सी मूर्ति बना सकते हैं...

जगन्नाथ आइडल बनाने का तरीका

इंस्टाग्राम पर bharat_art_world नाम से बने पेज पर एक बहुत ही क्रिएटिव तरीका शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि कैसे आप दो प्लास्टिक LED बल्ब से जगन्नाथ महाप्रभु का आइडल बना सकते हैं। इसके लिए इसके ढक्कन को खोलकर आपस में दोनों को बीच से जोड़ लें। अब उनके हाथ बनाने के लिए नेल पेंट के ढक्कन का इस्तेमाल आप करें। इसके ब्रश को निकालकर इसे चिपकाएं और एक बेस तैयार करें। अब आपको ब्लैक, रेड, व्हाइट जैसे कलर की जरूरत होगी। इससे जगन्नाथ प्रभु का फेस क्रिएट करें। गोल-गोल बड़ी आंखें बनाएं। लाल रंग से डिटेल करें, तिलक लगाए और नीचे के बल्ब में येलो कलर करके धोती पैटर्न बनाएं और जगन्नाथ जी क्या स्टैचू तैयार करें। सोशल मीडिया पर ये हैक तेजी से वायरल हो रहा है और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

और पढ़ें- फ्यूज बल्ब से घर को दें नया लुक, देखें DIY डेकोरेशन आइडियाज

मूर्ति को दें डेकोरेटिव लुक

अगर आप इस मूर्ति को डेकोरेटिव लुक देना चाहते हैं, तो पीछे या नीचे की तरफ एलइडी स्ट्रिप या छोटी-छोटी लाइट्स लगा सकते हैं। आप चाहे तो बैकग्राउंड में भी छोटा सा फ्रेम बनाकर उसमें लाइट लगा सकते हैं। जिससे मूर्ति और ज्यादा चमकदार लगेगी। लाइट को अच्छी तरह से फिक्स करने के लिए टेप या ग्लू का इस्तेमाल करें। मूर्ति को सजाने के लिए चारों ओर छोटे फूल या मोती की सजावट करके आप मूर्ति को और ज्यादा सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं। इस तरह से आप अपनी पुरानी LED बल्ब से खूबसूरत जगन्नाथ जी की मूर्ति बना सकते हैं। यह क्राफ्ट प्रोजेक्ट, त्योहार, रथ यात्रा, पूजा या घर की सजावट के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

AC Room Cooling Tips: AC बंद करते ही कमरा हो जाता है गर्म? ऐसे रखें घंटों तक ठंडा
DIY Handwash Bottle Craft: पुरानी हैंडवॉश की बोतलें फेंके नहीं, घर सजाने के लिए बनाएं 5 आइटम