Published : Oct 01, 2023, 07:57 AM ISTUpdated : Oct 02, 2023, 07:34 AM IST
Gandhi Jayanti 2023: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। आइए इस मौके पर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले बापू के 10 अनमोल विचार को फिर से दोहराते हैं।
महात्मा गांधी वो ना जो जिसे सुनते ही मन में श्रद्धा की भाव उमड़ पड़ती है। एक ऐसा इंसान जिसने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। जो जीवन भर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर एक अलग पहचान बनाई। 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में जन्में गांधी जी देश ही नहीं पूरे मानवजाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। आइए उनके जयंती पर जानते हैं उनके 10 अनमोल विचार जिसे पढ़कर जीवन को एक नया नजरिया मिल सकता है। आज की पीढ़ी के लिए गांधी जी को जानना बहुत जरूरी है।
211
किसी भी स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए सोने की बेड़ियां, लोहे की बेड़ियों से कम कठोर नहीं होगी। चुभन धातु में नहीं वरन् बेड़ियों में होती है।-महात्मा गांधी
311
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी। -महात्मा गांधी
411
उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।-महात्मा गांधी
511
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।-महात्मा गांधी
611
आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।-महात्मा गांधी
711
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।-महात्मा गांधी
811
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।-महात्मा गांधी
911
ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।-महात्मा गांधी
1011
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी ख़ुशबू बिखेरता है। उसकी ख़ुशबू ही उसका संदेश है।-महात्मा गांधी
1111
स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे । -महात्मा गांधी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.