Ganesh Chaturthi Decoration at Home: थर्माकोल से पत्तों तक, 5 चीजों से करें गणेश चतुर्थी सजावट

Published : Sep 13, 2026, 10:34 AM IST
ganesh chaturthi decoration ideas

सार

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: काम की वजह से तैयारी नहीं कर पाए? थर्माकोल प्लेट्स, आम के पत्ते, कार्डबोर्ड और पेपर से बनाएं 5 आसान DIY डेकोरेशन, जो गणेश चतुर्थी 2026 पर बिना ज्यादा मेहनत के शानदार लुक देंगी।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। अगर आप भी काम के सिलसिले में बप्पा के आगमन की तैयारी नहीं कर पाए हैं तो परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यहां देखें 5 आसान और खूबसूरत decoration ideas for ganesh chaturthi, जिनकी मदद से ज्यादा मेहनत के बिना विनायक का दरबार सजाया जा सकता है।

1 ) थर्माकोल की प्लेट्स से सजावट

गणेश चतुर्थी डेकोरेशन यह सबसे आसान तरीका है। आप 8-10 सफेद थर्माकोल प्लेट लें और उन्हें नीले, पीले, लाल, हरे और पीले जैसे एक्रेलिक रंग से पेंट कर सूखने कर दें।

  • पेंट सूखने के बाद प्लेट के बीच और किनारों पर छोटे-छोटे चिपकाएं
  • डिजाइन देने के लिए सफेद रंग और पतले ब्रश से किनारों पर मंडला आर्ट या डॉट्स की डिजाइन बनाएं
  • प्लेट के निचले हिस्से पर छोटे दिया होल्डर चिपकाएं
  • इन सभी प्लेट्स को टेप की मदद से दीवार पर चिपका दें
  • बस आपकी खूबसूरत और आसान सजावट तैयार है।

2) आम के पत्तों से करें नेचुरल डेकोरेशन

ताजे आम या अशोक के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरफ से साफ कर लें। भारतीय घरों में तोरण के बिना कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता है, ऐसे में यह बिना खर्चा बढ़ाएं कमाल का लुक देंगे।

  • ताजे पत्तों को क्लीन करने के बाद सूखा लें
  • 5-6 पत्तों को एक साथ मोड़कर फूल या पंखुड़ी जैसा लुक दें
  • साइज और डिजाइन जस की तस रहे इसलिए स्टेपल का यूज करें
  • इस तरह कई पत्तों वाली सारी डिजाइन तैयार कर लें
  • अब इन्हें दीवार पर स्क्वायर फ्रेम में चिपकाकर बीच-किनारों पर गेंदें की फूल की लड़ियां लगा दें

ये भी पढ़ें- बप्पा के लिए घर में सजावट, 5 डेकोरेशन देख कहेंगे वाह

3) कार्डबोर्ड से गणपति डेकोरेशन

गणपति के बैकडोर को सजाने के लिए यह भी आसान तरीका है। जहां बड़े गत्ते की मदद से शानदार सजावट की जा सकती है।

  • कार्डबोर्ड को गोल आकार में काट लें
  • अब इसमें सफेद रंग का कपड़ा फैब्रिक ग्लू से लगाएं
  • सजावटये भी पढ़ें- के लिए न्यूजपेपर को क्रश कर कली का आकार दें
  • टिश्यू पेपर से सुंदर कमल का फूल बनाएं
  • गोल गत्ते के किनारे पहले असली जैसे पान और आम के पत्ते गोलाई में लगाते जाएं
  • फिर उनके ऊपर कमल के फूल लगा दें और इसे मूर्ति के पीछे रखें

ये भी पढे़ं- घर पर बनाएं गणपति पंडाल, नारियल PVC पाइप से करें सजावट

4) गोटा पट्टी और पॉम-पॉम डेकोरेशन

  • एक चौकोर गत्ते पर डार्क हरे या लाल रंग का पेपर अच्छे से चिपकाएं
  • अब गोल्डन गोटा पट्टी लेकर गते पर क्रॉस स्टाइल में चिपकाकर ग्रिड पैटर्न दें
  • जहां भी लेस कट रही हो वहां पर कलरफुल पॉम-पॉम शीशे चिपका दें
  • इस बोर्ड को गेंदे के फूलों की लड़ियों के साथ दीवार पर सेट करें

5) कलरफुल आर्ट पेपर डेकोरेशन

  • पीले, लाल, हरे और गुलाबी रंग के चार्ट पेपर लें
  • इन्हें पंखे की तरह की अच्छी तरह फोल्ड करते जाए
  • हिस्सों को सही से जोड़ने के लिए फेविकोल का इस्तेमाल करें
  • अब सभी चार्ट पेपर को आपस में कनेक्ट कर राउंड पेपर फैन बना लें
  • हर फैन के बिल्कुल बीच में गोल्डन गोटा फूल चिपकाएं
  • यह पंखे को हैवी और रॉयल लुक देने का काम करेंगे
  • दीवार पर पेपर की पट्टियों से जालीदार डिजाइन बनाएं
  • आसपास इन रंग-बिरंगे पेपर फैंस को सजाकर लुक कंप्लीट करें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ganesh Chaturthi Slogans: गणेश चतुर्थी पर लगाएं गणपति बप्पा के ये 30 जयकारे, भेजें भक्तिमय स्लोगन
बारिश में हरी काई से हो गया आंगन-बालकनी का हाल बेहाल? 5 हैक्स से दिखेगा फर्श चमचमाता