Ganpati Visarjan Shayari: ‘दिल में बसे बप्पा हर पल साथ रहेंगे’, पढ़ें ऐसी ही भावुक शायरियां

Published : Sep 20, 2026, 04:23 PM IST
Ganesh Visarjan Shayari

सार

Ganapati Visarjan Shayari in Hindi : गणपति बप्पा की विदाई पर परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें भावुक शायरियां और संदेश। पढ़ें खूबसूरत गणपति विसर्जन शायरी, जो आपको पसंद आएंगी।

देशभर में गणपति विसर्जन का दौर जारी है। यह दिन भक्ति और भावनाओं से भरा होता है। बप्पा को अलविदा कहते हुए हर किसी की आंखें नम हो जाती है और अगले साल फिर से आने की आशा रहती है। अगर आप भी इस मौके पर परिवारजनों, दोस्तों के साथ अपनी भावनाएं शेयर करना चाहती हैं तो खूबसूरत गणपति विसर्जन शायरियों काम आ सकती हैं।

Ganapati Visarjan Shayari: गणपति विसर्जन शायरी

  • बप्पा आए थे खुशियां लेकर, जा रहे हैं आशीर्वाद देकर
  • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
  • आंखों में नमी और दिल में प्यार है
  • आज बप्पा की विदाई का त्योहार है।
  • बप्पा से इतनी दुआ है, सुख-शांति बनी रहे सदा
  • हर चेहरे पर मुस्कान रहे, हर दिल में उनका नाम रहे।

  • ढोल की थाप पर आज बप्पा को करेंगे विदा
  • दिल में उनकी यादें और होंठों पर रखेंगे नाम
  • गणपति बप्पा मोरया।
  • आज विसर्जन है बप्पा का, पर रिश्ता नहीं टूटेगा
  • दिल में बसा गणेशा हर पल साथ रहेगा।
  • आई थी खुशियां, अब हो रही बप्पा की विदाई
  • फिर आना अगले साल, लेकर खुशियों की बहार।
  • बप्पा की भक्ति में दिल रंग गया, उनके आशीर्वाद से हर गम दूर गया
  • विदाई के पल भले ही उदास हैं, पर अगले साल मिलने की आस है।
  • गणपति बप्पा की विदाई है, आंखों में थोड़ी तनहाई है
  • फिर जल्दी आना मेरे बप्पा, दिल ने यही गुहार लगाई है।
  • ना कोई शिकवा न कोई सवाल
  • बप्पा बस रखना हाथ मेरे ऊपर हर साल।
  • बप्पा जा रहे हैं अपने धाम, दिल में छोड़ गए भक्ति का नाम
  • अगले बरस फिर आना गणराया, आपके बिना सूना लगे हमारा आंगन ।
  • चलो आज बप्पा को प्यार से विदा करें, उनके लिए आशीर्वाद को दिल में रखे सदा
  • फिर आना बप्पा खुशियों की सौगात लेकर, सभी बोलो गणपति बप्पा मोरया।
  • दिल में बप्पा की भक्ति रहे, जीवन में उनकी शक्ति रहे
  • विदाई का ये पहले उदास करें, पर अगले मिलने की खुशी भी रहे।

  • बप्पा का नाम हो खुशियों की शाम हो, घर में सुख-शांति का धाम हो
  • विसर्जन के इस पावन दिन, हर भक्त के चेहरे पर मुस्कान हो।
  • हर साल आते हैं झोली खुशियों से भर जाते हैं
  • गम सारे अपने संग ले जाते हैं, मेरे प्यारे बप्पा।
  • बप्पा की विदाई में दिल उदास है, फिर भी मिलने की आस है
  • गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।
  • समंदर की लहरों में बप्पा समाएंगे , भक्तों की पीड़ा भी ले जाएंगे
  • खुशियों से भर देंगे हर आंगन, अगले साल फिर दर्शन देने आएंगे।
  • बप्पा की भक्ति का रंग चढ़ा है, हर मन में उनका नाम बसा है
  • आज विदा कर रहे हैं उन्हें, पर मन में उनका वास सदा है।
  • माथे पर तिलक, दिल में विश्वास
  • बप्पा के साथ है खुशियों की आस
  • विसर्जन के इस पावन मौके पर
  • सबके जीवन में रहे बप्पा का आशीर्वाद ।
  • सुख देकर हर दुख ले गए बप्पा
  • हर दिल में छाप छोड़ गए बप्पा
  • अब विदा करने का समय है बप्पा को
  • फिर आने आने का वादा कर जाना।
  • आज विदाई का दिन आया है
  • हर भक्त की आंखों में प्यार समाया है
  • बप्पा फिर जल्दी आना, हर दिन ने आपको बुलाया है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Chaturdashi Born Baby Names: अनंत चतुर्दशी पर जन्में लाडले-लाडली को दें 50+वैदिक नाम, अनंत गुणों के खान होंगे बच्चे
Clove Uses At Home: सिर्फ खाने में ही नहीं, घर के इन 6 चीजों में खूब काम आती है लौंग