Garba Hairstyle: महंगे पार्लर की जरूरत नहीं, ₹10 के धागे से बनाएं ये 5 क्रोशिया हेयरस्टाइल

Published : Oct 05, 2026, 02:16 PM IST

5 Garba Night Hairstyle: गरबा की तैयारी शुरू हो चुकी है। आपने भी अपनी गरबा ड्रेस और आउटफिट फाइनल कर लिया होगा। लेकिन ड्रेस के साथ कैसी हेयरस्टाइल बनाई जाए? अगर आप कुछ अलग और क्रिएटिव ट्राई करना चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे क्रोशिया से हेयरस्टाइल बनाएं।

PREV
15
क्रोशिया हेयरस्टाइल क्यों है खास?

क्रोशिया हेयरस्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। रंग-बिरंगे धागों के साथ शेल्स, मिरर वर्क, स्टोन और छोटी-छोटी हैंगिंग्स जोड़कर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है। गरबा नाइट के लिए ब्रेड, बन, क्लिप और क्रोशिया हैंगिंग जैसी हेयरस्टाइल काफी अच्छी लग सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान और क्रिएटिव हेयरस्टाइल के बारे में।

25
टियारा स्टाइल क्रोशिया हेयरस्टाइल

गरबा नाइट में अगर आप क्यूट प्रिंसेस जैसा लुक चाहती हैं, तो टियारा स्टाइल क्रोशिया हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों को खुला रखें। इसके बाद फोरहेड के पीछे दोनों साइड से रंग-बिरंगे धागों को लगाकर टियारा जैसा लुक दें। इस पर क्रोशिया शेल्स और नीचे छोटी-छोटी हैंगिंग्स लगाई जा सकती हैं। यह हेयरस्टाइल आपके गरबा आउटफिट के साथ काफी खूबसूरत लगेगी।

35
क्रोशिया ब्रेड हेयरस्टाइल

अगर आप गरबा नाइट में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं, तो क्रोशिया ब्रेड एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए रंग-बिरंगे क्रोशिया धागों को रबर बैंड के साथ लगाएं और फिर उनसे ब्रेड तैयार करें। बीच-बीच में छोटे शेल्स या मोतियों की डिटेलिंग कर सकती हैं। इस ब्रेड को आप चोटी, पोनीटेल या जूड़ा के साथ भी अटैच कर सकती हैं।

और पढे़ं- चौड़ा माथा हाइड होगा, ट्रायंगल फेस गर्ल बनाएं 5 हेयरस्टाइल

45
बो क्लिप हेयरस्टाइल

अगर आप सिंपल हेयरस्टाइल को थोड़ा क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो बो क्लिप वाली यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। बालों के आगे से कुछ लटें निकालकर हाफ-अप हेयरस्टाइल बनाएं। पीछे क्रोशिया डिजाइन वाली क्लिप लगाएं। क्लिप के नीचे क्रोशिया शेल्स और मिरर वर्क की डिटेलिंग करके इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

55
क्रोशिया बन हेयरस्टाइल

अगर आपको गरबा के दौरान बाल खुले रखना पसंद नहीं है, तो क्रोशिया बन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों को तीन हिस्सों में बांटें। अब दो-तीन रंगीन क्रोशिया धागों को बालों के साथ लपेटते हुए सर्कुलर मोशन में बन बनाएं। बन के ऊपर मिरर, स्टोन या शेल्स की डिटेलिंग करें। इससे सिंपल बन भी फेस्टिव और स्टाइलिश नजर आएगा।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories