Modern Exterior Tiles: फ्रंट वॉल को दें लग्जरी टच, ये 7 टाइल्स डिजाइन हैं परफेक्ट चॉइस

Published : Mar 18, 2026, 06:01 PM IST

Outdoor Wall Tiles Ideas: घर की बाहरी दीवारों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए टाइल के नए डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि दीवारों को मजबूत भी रखते हैं और उन्हें मौसम के प्रभावों से बचा कर रखते हैं।

PREV
16
एक्सटीरियर वॉल्स के लिए बेस्ट 7 टाइल्स आइडिया

किसी भी घर का बाहरी हिस्सा ही उसकी मुख्य पहचान होता है, और स्टाइलिश बाहरी दीवारें अपने-आप ही उसकी खूबसूरती को बढ़ा देती हैं। आजकल लोग अपने घरों को एक आधुनिक और अनोखा रूप देने के लिए सिर्फ पेंट का ही नहीं, बल्कि टाइल्स के नए-नए डिजाइनों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सही टाइल्स न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि दीवारों को लंबे समय तक सुरक्षित भी रखती हैं। इसलिए, अगर आप अपने घर को एक नया रूप देना चाहते हैं, तो टाइल्स के ये 7 नए डिजाइन आइडिया आपके लिए एकदम सही हो सकते हैं।

26
स्टोन-फिनिश टाइल्स के साथ रॉयल लुक

स्टोन-फिनिश टाइल्स आपके घर की बाहरी दीवारों को एक शानदार और रॉयल टच देने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये टाइल्स नेचुरल पत्थर जैसा लुक देती हैं, जिससे घर को एक अट्रैक्टिव टच मिलती है। इनकी बनावट काफी मजबूत होती है, जिससे ये मौसम की मार को आसानी से झेल लेती हैं। खासकर ग्रे, भूरे और बेज रंग के शेड्स बाहरी दीवारों पर सही लगते हैं।

36
लकड़ी की बनावट वाली टाइल्स

अगर आप अपने घर को एक नेचुरल और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो लकड़ी की बनावट वाली टाइल्स एक शानदार ऑप्शन है। ये असली लकड़ी जैसी दिखती हैं, लेकिन इनमें असली लकड़ी की तरह खराब होने की टेंशन नहीं होतीं। बारिश, धूप और धूल के संपर्क में आने पर भी इनका रंग फीका नहीं पड़ता। भूरे और गहरे लकड़ी के शेड्स आपके घर में एक स्टाइलिश अंदाज भर देते हैं।

46
3D डिजाइन वाली टाइल्स

हाल के दिनों में 3D डिजाइन वाली टाइल्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ये टाइल्स दीवारों को गहराई और एक अनोखा टच देता है। इनके पैटर्न में उभरी हुई बनावट होती है, जो दूर से देखने पर भी काफी शानदार नजर आता है। 

56
ज्योमेट्रिक पैटर्न टाइल्स का ट्रेंडी लुक

ज्योमेट्रिक पैटर्न टाइल्स आपके घर के बाहरी हिस्से को एक ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ये कई खास डिजाइन और पैटर्न में आती हैं, जो दीवारों को एक अनोखा और शानदार टच देती है। इसमें कई रंग और डिजाइन घर को मॉडर्न और खूबसूरत दिखाता है।

66
ब्रिक स्टाइल टाइल्स से क्लासिक डिजाइन

अगर आपको क्लासिक और टाइमलेस लुक पसंद है, तो ब्रिक स्टाइल टाइल्स एक परफेक्ट चॉइस हैं। ये टाइल्स ईंट जैसी दिखती हैं और घर को विंटेज फील देती हैं। रेड, ऑरेंज और ब्राउन शेड्स में ये खासतौर पर शानदार लगती हैं। इनका मेंटेनेंस भी आसान होता है और ये लंबे समय तक टिकाऊ रहती हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories