होठों पर तिल वाली लड़कियां किसके लिए होती हैं लकी, पति या पिता?

Published : Feb 04, 2025, 06:01 PM IST
mole on lip

सार

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार होठों पर तिल का स्थान आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। ऊपरी होंठ, निचले होंठ, दाईं या बाईं ओर, हर जगह तिल का अलग मतलब होता है, जो आपके स्वभाव, भाग्य और रिश्तों को प्रभावित करता है।

सामुद्रिक शास्त्र: अक्सर लोग किसी व्यक्ति के चेहरे और हाव-भाव को देखकर उसके व्यवहार के बारे में अंदाजा लगा लेते हैं। या फिर राशि के अनुसार भी लोगों के बारे में जानने में काफी मदद मिलती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि आप किसी व्यक्ति के शारीरिक बनावट, निशान या तिल के जरिए भी उसके बारे में जान सकते हैं। अक्सर लोग किसी व्यक्ति के होठों पर मौजूद तिल को देखकर उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं क्योंकि यह तिल व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होठों पर मौजूद तिल उस व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बताता है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार होठों पर मौजूद तिल के पीछे कई मतलब छिपे होते हैं।

ऊपरी होंठ के दाईं ओर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के ऊपरी होंठ के दाईं ओर तिल होता है, वे जीवनसाथी के मामले में भाग्यशाली होती हैं। ऐसे लोगों को अपने पार्टनर से काफी सहयोग मिलता है। वहीं जिन पुरुषों के ऊपरी होंठ पर तिल होता है, वे रूखे स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन जो उनके दिल के बेहद करीब होते हैं, उनके साथ ये अच्छा व्यवहार करते हैं।

ये भी पढ़ें- धागे से बनाएं डेकोरेटिव लैंप कवर, ड्राइंग+गार्डन एरिया को मिलेगा एस्थेटिक लुक

ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल होना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन में अपने जीवनसाथी से बहुत कम सहयोग मिलता है। हालांकि, ये लोग स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं और अपने स्वभाव से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं।

निचले होंठ के दाईं ओर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में दी गई जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के निचले होंठ के दाईं ओर तिल होता है, वे अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही परफेक्ट होते हैं। इसकी वजह से ये लोगों के बीच अपने लिए एक अहम जगह बना लेते हैं। ऐसे लोग खाने के शौकीन होते हैं और स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं।

ये भी पढ़ें- बालों को लंबा करने के लिए वरदान है चावल का पानी और लौंग, जानें कैसे

निचले होंठ के बाईं ओर तिल

जिन लोगों के निचले होंठ के बाईं ओर तिल होता है, वे खाने के शौकीन होते हैं। वहीं निचले होंठ के बाईं ओर तिल होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को नए-नए कपड़ों का बहुत शौक होता है।

होंठों पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर होठों पर तिल हो तो ऐसे लोग बहुत बातूनी होते हैं। ये जो भी बोलते हैं, बिल्कुल सही बोलते हैं। इनकी आवाज बहुत आकर्षक होती है। यह तिल विलासिता और कामुकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग आरामदेह जीवन जीना पसंद करते हैं और ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनती माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- चाहिए Long Lasting Makeup? तो करें इन 5 चीजों को फॉलो

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विटामिन C सीरम 2 मिनट में हो जाएगा तैयार, चेहरे के दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
नई ड्रेस में लगे इन ट्रांसपैरेंट लूप्स को कभी न करें नजरअंदाज, वजह है खास