
कांच के बर्तन की चिकनाई हटाने के लिए अगर आप गर्म पानी का यूज करेंगे, तो टूटने का खतरा बढ़ सकता है। गिलास, कप, कांच के जार या बेकिंग डिश पर सिर्फ साबुन से लगाने से ये नहीं चमक सकते है। इन्हें साफ करने के लिए बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है वरना बर्तन चिटक सकते हैं। जानिए कैसे कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए सेफ टिप्स का यूज किया जा सकता है।
अगर कांच के बर्तन पर तेल या चिकनाई लगी है उसमे उबालता पानी डालने की गलती बिल्कुल न करें वरना बर्तन चिटक जाएंगे। थोड़ा सा गरम पानी लेकर डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और फिर बर्तन में डालकर मुलायम स्पंज से साफ करें। गर्म पानी चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है और बर्तन बिना ज्यादा मेहनत के चमकने लगते हैं।
कांच के बर्तनों पर हल्के दाग को साफ करने के लिए एक कप पानी में थोड़ा व्हाइट विनेगर मिलाएं।अब कांच के बर्तन पर हर जगह लगाकर छोड़ दें। कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से क्लीन करें। फिर साफ पानी से धोकर इसे सुखा लें। मिनटों में कांच के बर्तनों पर खूब चमक आ जाएगी और बर्तन एकदम नए जैसे दिखेंगे।
कांच के बर्तन पर कई बार मसालों के जिद्दी दाग या गंदगी जम जाती है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट से बर्तन साफ कर सकते हैं। कुछ मिनट बाद बर्तन को मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और बर्तन को कसकस पकड़े ताकि वो रपटे नहीं।
कांच के बर्तनों की चमक फीकी पड़ जाएगी अगर आप उसे धोने के बाद रख देंगी। साफ पानी से धोने के तुरंत बाद कांच के बर्तनों को माइक्रोफाइबर या मुलायम सूती कपड़े से पोछें और पानी सुखाएं। इस आसान टिप्स से दाग और धब्बे नहीं बनते और बर्तन नए जैसे दिखते हैं।
और पढ़ें: Old Bathtub Planter Ideas: पुराने टब को फेंके नहीं डेकोर कर बनाएं गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.