Golden Saree: गोल्ड इयररिंग्स संग स्टाइल करें 5 गोल्डन साड़ी डिजाइंस

Published : Jun 25, 2025, 01:18 PM IST
Golden Saree Designs

सार

Golden Saree Designs: गोल्डन साड़ी पहनने के बाद काफी रॉयल और रिच लुक मिलता है। अगर आप इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी खासकर इयररिंग्स पहन लेती हैं तो लुक में चार-चांद लग जाता है।

Golden Saree Fashion: गोल्ड इयररिंग्स हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स का क्लासिक हिस्सा होती हैं। लेकिन इन्हें किस तरह से स्टाइल किया जाए ताकि लुक और भी शाही और एलिगेंट लगे? जवाब है गोल्डन साड़ी के साथ। गोल्डन साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी खासकर इयररिंग्स पहनने के बाद आप इतनी हसीन लगती है कि हर किसी की नजर आप पर होती है। गोल्डन साड़ी न केवल हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती है, बल्कि इसे आप पारंपरिक, फ्यूजन या मॉडर्न तरीके से भी पहन सकती हैं।यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे गोल्डन साड़ी डिजाइंस, जो आपके गोल्ड इयररिंग्स को और भी निखार देंगे।

1.रॉयल लुक के लिए बनारसी गोल्डन साड़ी

अगर आप गोल्ड इयररिंग्स पहन रही हैं, तो बनारसी गोल्ड साड़ी आपके लिए परफेक्ट मैच है। इसमें जरी वर्क और रिच टेक्सचर होता है, जो पारंपरिक सोने के झुमके, चांदबाली के साथ कमाल का लगता है। गजरा, रेड बिंदी और हैवी झुमके के साथ रॉयल टच पा सकती हैं।

2. पार्टी नाइट के लिए सीक्विन गोल्डन साड़ी

गोल्ड सीक्विन साड़ी का शिमरी लुक गोल्ड इयररिंग्स के ग्लो को डबल कर देता है। यह आउटफिट वेडिंग रिसेप्शन, पार्टी या नाइट फंक्शन के लिए बेस्ट है। ओपन हेयर के साथ गोल्ड झुमका या चांदबाली के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

3.  एलिगेंस विद ए ट्रैडिशनल टच चंदेरी गोल्ड साड़ी

हल्की-फुल्की गोल्ड चंदेरी साड़ी और सिंपल गोल्ड इयररिंग्स का कॉम्बिनेशन दिन के फंक्शन के लिए शानदार है। ये साड़ी बहुत ही सटल और शालीन लुक देती है। वार्डरोब में चंदेरी गोल्डन साड़ी जरूर रखें।

4. शाही लुक के लिए कांजीवरम गोल्डन साड़ी

कांजीवरम गोल्डन साड़ी आपको शाही लुक से नवाजता है। गोल्डन साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी को जोड़कर आप किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी। वेडिंग सीजन या एंगेजमेंट के लिए बेहतरीन चॉइस है।

5. शो-स्टॉपर लुक के लिए गोल्डन टिशू साड़ी

अगर आप चाहती हैं कि सबकी नजर आप पर ही टिकी रहे, तो टिशू साड़ी से बेहतर कुछ नहीं। इसका शाइनिंग फिनिश और रिफ्लेक्टिव टेक्सचर गोल्ड ज्वेलरी को एक नई चमक देता है।

गोल्डन साड़ी खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप गोल्डन साड़ी किसी भी फैब्रिक में खरीदने जा रही हैं, तो उसकी क्वालिटी पर खास ध्यान दें। कम कीमत वाली साड़ियों का मटेरियल अक्सर टिकाऊ नहीं होता और जल्दी खराब हो जाता है। बेहतर होगा कि आप अच्छी क्वालिटी की साड़ी में थोड़ा ज्यादा निवेश करें, ताकि उसकी चमक और खूबसूरती सालों-साल बरकरार रहे।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम
बिना रिमूवर झटपट छुड़ानी है नेल पॉलिश, ये 6 तरीके आएंगे काम