
हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगे के साथ सही आई मेकअप आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। अगर आप हैवी मेकअप पसंद नहीं करतीं, तो मिनिमल से लेकर न्यूड ग्रीन आई मेकअप ट्रेंड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये लुक्स पूजा, ऑफिस, फैमिली फंक्शन और गेट-टूगेदर हर जगह बेहद एलिगेंट लगेंगे।
अगर आप सुबह की पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो न्यूड बेस पर हल्का ऑलिव ग्रीन आईशैडो लगाएं। ब्राउन काजल, मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक के साथ यह लुक बेहद नैचुरल और एलिगेंट दिखता है। इसे सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।
पूरी पलकों पर न्यूड ब्राउन शैडो लगाएं और सिर्फ आंखों के इनर कॉर्नर में हल्का शिमरी ग्रीन जोड़ें। इससे आंखें बड़ी और फ्रेश दिखती हैं। यह मेकअप पूजा के बाद फैमिली लंच या छोटे गेट-टूगेदर के लिए भी परफेक्ट रहेगा।
अगर आप बिना ज्यादा आईशैडो लगाए ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ब्लैक की जगह एमराल्ड ग्रीन या फॉरेस्ट ग्रीन आईलाइनर लगाएं। बाकी मेकअप न्यूड रखें। यह स्टाइल इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है।
इसे भी पढ़ें- Smokey Eye Makeup: 5 मिनट में पाएं परफेक्ट स्मोकी आई लुक, आप पर रहेंगी सबकी नजरें
हल्के न्यूड बेस पर बाहरी किनारे में थोड़ा मिंट ग्रीन ब्लेंड करें। ज्यादा स्मोकी न बनाएं ताकि लुक सॉफ्ट और फेस्टिव बना रहे। यह शाम के गेट-टूगेदर या दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के लिए एक मॉडर्न विकल्प है।
अगर आपको हल्का ग्लैम पसंद है, तो न्यूड आईशैडो के ऊपर केवल लैश लाइन पर पतली ग्रीन ग्लिटर लाइन बनाएं। इसके साथ मस्कारा और सॉफ्ट ब्राउन काजल लगाएं। यह लुक बिना ओवरड्रेस लगे फेस्टिव वाइब देता है और हरतालिका तीज की थीम से भी पूरी तरह मेल खाता है।
इसे भी पढ़ें- Green Smokey Eye Makeup: ग्रीन स्मोकी आई से लेकर शिमरी लुक तक, सावन के लिए बेस्ट मेकअप आइडियाज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.