
Green Suit and Contrast Dupatta Fashion:ग्रीन सूट हर लड़की की वॉर्डरोब में जरूर रहता है। चाहे वह हल्का फेस्टिव लुक हो या ऑफिस पार्टी प्लेन ग्रीन सूट को अलग-अलग दुपट्टों के साथ स्टाइल करके आप हर बार नया और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आप सावन में अपने सिंपल ग्रीन सूट को और भी ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो ये 5 रंगों वाले दुपट्टे आपके लिए परफेक्ट चॉइस होंगे।
ग्रीन और ऑरेंज का कॉम्बिनेशन हमेशा से रिच और रॉयल माना गया है। आप ग्रीन प्लेन सूट के साथ ऑरेंज शिफॉन, सिल्क या फिर बनारसी दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। सावन के फेस्टिव सीजन में ये आपको एलिगेंट लुक देगा।
अगर आप थोड़े कलरफुल और कूल लुक की तलाश में हैं, तो पिंक दुपट्टा अपने ग्रीन सूट के साथ ट्राई करें। यह लुक आपको यंग और वाइब्रेंट दिखाएगा। आप स्ट्रेट फिटिंग या फिर पंजाबी स्टाइल ग्रीन सूट के साथ पिंक दुपट्टा जोड़ सकती हैं।
ग्रीन के साथ ब्लू एक परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट बनाता है। आप अपने ग्रीन सूट के साथ ब्लू दुपट्टा जोड़कर रॉयल लुक पा सकती हैं। रेगुलर यूज हो या फिर ऑफिस जाना हो आप इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई कीजिएगा।
ग्रीन सूट के साथ ऑफ व्हाइट दुपट्टा भी बहुत प्यारा लुक देता है। दुपट्टा अगर नेट का हो या फिर एंब्रॉयडरी वाला तो और भी सुंदर लगता है। पार्टी-फंक्शन में आप इस तरह के स्टाइल को अपना सकती हैं।
राजस्थानी बंदनी दुपट्टे का चार्म कभी आउट नहीं होता। रेड बंदनी दुपट्टा आपके ग्रीन सूट को एक पारंपरिक लेकिन बहुत ही फेस्टिव टच देगा। इसे आप झुमकों और पारंपरिक फुटवियर के साथ पेयर कर सकती हैं।
ग्रीन सूट स्टाइलिंक टिप्स
ग्रीन कलर के सूट और दुपट्टे के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनें। आप चाहें दो हैवी इयररिंग्स सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। जैसे चांदबाली, झुमका। मैचिंग या कंट्रास्ट फुटवियर पहनें। मोजरी या हिल्स सूट पर परफेक्ट लगता है। अपने सूट के फैब्रिक के मुताबिक ही दुपट्टा चुनें। हेयरस्टाइल में आप चोटी बना सकती हैं या लाइट कर्ल ओपन हेयर रख सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.