
प्यार की दीवानों के लिए 8 फरवरी का दिन खास है। इस दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। प्रपोज डे वो दिन होता है, जब प्रेमियों को दिल की बात कहने की हिम्मत मिलती है।अगर आप भी अपने क्रश या पार्टनर को कुछ हटकर अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको रोमांटिक आइडिया बताएंगे, जिससे कि आपका पार्टनर दिल की बात समझेगा और तुरंत हां कर देगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में अगर आप अपने पार्टनर को हाथों से लिखा लेटर देंगे, तो यकीन मानिए उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। लेटर में अपने दिल की भावनाएं लिखें और आखिर में सवाल पूछे कि क्या तुम मेरी जिंदगी का हिस्सा बनोगी? यह तरीका बेहद इमोशनल और रोमांटिक है।
अगर आपके अपने पार्टनर के साथ खूब सारे फोटोस और वीडियो हैं, तो इसकी मदद से आप खूबसूरत प्रपोजल आइडिया तैयार कर सकते हैं। कई तस्वीरें और वीडियो को मिलाकर एक छोटा सा वीडियो बनाएं और उसके बैकग्राउंड में रोमांटिक म्यूजिक डाल दें। आप इस स्क्रीन पर “Will you be mine?” लिख सकते हैं। आजकल यह आइडिया कपल्स के बीच बेहद पॉप्युलर हो रहा है।
हल्की लाइट्स, फूल और सॉफ्ट म्यूजिक का इंतजाम उस स्थान पर कर सकते हैं, जहां आपके पार्टनर को जाना पसंद है। ये किसी पार्क का हिस्सा, कॉलेज की खास जगह या कोई रेस्टोरेंट हो सकता है। यादगार जगह पर जाकर पार्टनर को प्रपोज करेंगे, तो उसे हां बोलने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
और पढ़ें: How & Why Propose Day Celebrate: अगर दिल में कोई है खास… तो प्रपोज डे पर जानें ये जरूरी बातें
कैंडल लाइट डिनर पर अचानक घुटनों के बल बैठकर रिंग या गुलाब के साथ प्रपोज करना आज भी बेहद असरदार माना जाता है। अगर आपको ये पुराना अंदाज पसंद है, तो इसे कभी भी आउटडेटेड न माने और ट्राय करें।
अपने पार्टनर को ऐसा गिफ्ट दें जिसमें अंदर छोटा सा नोट छुपा हो। गिफ्ट के लिए आप चॉकलेट बॉक्स, कस्टम मग या फोटो फ्रेम चुन सकते हैं। जब वो नोट पढ़े, तो सामने खड़े होकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। ये आइडिया भी बेहद यूनिक है।
और पढ़ें: बस एक नजर और “I Love You” पक्का! पहनें ये Celeb-Inspired Outfit