Happy Valentine's Day: वैलेंटाइन डे प्यार, इमोशन और खूबसूरत एहसासों को शेयर करने का खास दिन है। यहां पर हम आपको 75 से ज्यादा मैसेज, कोट्स और विशेज बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने वैलेंटाइन को भेजकर विश कर सकते हैं।
14 फरवरी का इंतजार कपल पूरे साल भर करते हैं। इस दिन वो अपने दिल की बात को खुलकर एक दूसरे से जाहिर करते हैं। स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट के साथ-साथ खास मैसेज, कोट्स या शायरी भेजते हैं। इंस्टाग्राम पर स्टोरी और व्हाट्सअप पर स्टेटस डालते हैं। अगर आप भी अपने बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, पति या पत्नी को खास फील कराना चाहते हैं,तो यहां 75+ Happy Valentine’s Day wishes और captions का शानदार कलेक्शन दिया गया है, जिसमें से आप कुछ चुनकर उन्हें भेज सकते हैं।
26
वैलेंटाइन डे पर अपने लवर को भेजें ये स्पेशल मैसेज
मेरा हाथ थाम लो, मेरी पूरी जिंदगी भी ले लो, लेकिन मैं तुमसे प्यार करने से खुद को रोक नहीं सकता।
मैं तुमसे प्यार करता हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि तुम कौन हो, बल्कि इसलिए कि तुम्हारे साथ रहने पर मैं क्या बन जाता हूं।
जब तुम मेरे साथ होती हो तो जीवन और भी बेहतर हो जाता है।
तुम मेरा सुकून हो, तुम मेरा जुनून हो, हमेशा साथ रहना, क्योंकि तुम ही मेरी धड़कन हो।
मेरे सबसे बेहतरीन पल हो तुम, मेरी जान-जिंदगी हो तुम। हैप्पी वैलेंटाइन डे लव।
तुम से मिलकर जाना कि प्यार क्या चीज है। जो दर्द के साथ-साथ सबसे बेहतरीन खुशी भी देता है।
प्यार का एहसास तुझे छूकर हुआ, तुम मेरी जिंदगी के अनमोल रत्न हो।
होंठों से होंठों का ये एहसास दिल तक उतर जाता है,तुम्हें किस करके दिन बन जाता है। हैप्पी वैलेंटाइन डे
तेरी एक मुस्कान से मेरी दुनिया रोशन हो जाती है।हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान, तू हमेशा मेरे साथ रहे -यही दुआ है।
तू मिला तो लगा जैसे जिंदगी में रंग भर गए हों। हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरे प्यार! हर धड़कन में बस तेरा नाम है।
दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है तेरा साथ। वादा है, हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारे साथ रहूंगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.