
Heart Mehndi Designs: सावन में किसी भी लड़की का श्रृंगार तब तक अधूरा माना जाता है, जब तक उसके हाथों पर मेहंदी का रंग न चढ़े। सावन की सोमवारी हो या हरियाली तीज, हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचना लगाना परंपरा और खूबसूरती का अहम हिस्सा है। वैसे तो मेहंदी के हजारों डिजाइंस लगाए जाते हैं। लेकिन हरियाली के इस महीने में हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस आप ट्राई कर सकती हैं। हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस हर मौके पर आपकी लुक को रोमांटिक और यूनिक बना सकते हैं।यहां हम लाए हैं 8 ट्रेंडिंग हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस, जो आपको देंगी दिल जीत लेने वाला लुक।
इस डिजाइन में हथेली के बीच में एक बड़ा हार्ट शेप बनाया जाता है। जिसके चारों तरफ फूलों, बेलों और जालीदार डिजाइंस बनाए जाते हैं। यह क्लासिक और बहुत ही एलीगेंट लुक देता है। आप उंगलियों पर भी बारिक डिजाइंस बनवा सकती हैं।
हथेली से लेकर कलाई तक हार्ट शेप को मांडला पैटर्न के साथ मर्ज कर के बनाया जाता है। यह डिजाइंन काफी रिच और डिटेल्ड लगता है। आप इस तरह के डिजाइंस प्रोफेशल आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं। साड़ी या लहंगे पर यह डिजाइंस काफी खिलता है। तीज या करवा चौथ पर आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
उंगलियों से लेते हुए हथेली तक छोटे-छोटे हार्ट्स और डॉट्स का सिंपल डिजाइन बनाकर एक मॉर्डन लुक क्रिएट किया जा सकता है। कॉलेज गर्ल्स को ये डिजाइंस खूब पसंद आते हैं।
अगर आपको फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगवाना है तो इन डिजाइंस को आप ट्राई कर सकती हैं। चौकोर लाइन के अंदर छोटे-छोटे हार्ट शेप बनाए जाते हैं। जालीदार मेहंदी डिजाइंस के अंदर फ्लावर और स्मॉल बूटी हार्ट बनाया जाता है। सावन के सोमवारी में आप इस डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
दो छोटे हार्ट्स के साथ बारीक जाली वर्क जो हाथों को क्लासिक और रॉयल टच देता है। यह डिजाइन की फिनिश बहुत खूबसूरत होती है। आप इसे पूरी उंगलियों पर ट्राई कर सकती हैं या फिर इस तरह से बनावकर मिनिमल मेहंदी लगवा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.