Photo Frames Wall Decor: बोरिंग दीवार को दें लग्जरी लुक ? आजमाएं फोटो फ्रेम सजाने के 5 ट्रेंडी तरीके

Published : Mar 17, 2026, 03:00 PM IST
home decor photo frame ideas 1

सार

Home Decor Photo Frames: घर सजाने के लिए महंगे शोपीस-आइटम छोड़कर फोटो फ्रेम चुनें, जो केवल लिविंग रूम, नहीं हॉल से लेकर बेडरूम और दरवाजों को सुपर क्लासी बना देंगे। 

Home Decor with photo frame: कैमरा और तस्वीर जिंदगी में अलग सी खुशहाली देती हैं। सालों पुरानी यादें फोटों के जरिए मिनटों में ताजा हो जाती हैं। तस्वीरों को संजोकर रखना मेमोरी बनाने का जरिया नहीं बल्कि घर सजाने का तरीका भी है। एक सही फोटो फ्रेम आपके घर को सूरत बदलकर आर्ट गैलरी जैसा लुक दे सकता है। आप भी बिन पैसे खर्च करें आशियाने को लग्जरी फील देना चाहते हैं तो ये आइडियाज बेहद काम आएंगे।

घर पर बनाएं गैलरी वॉल

हॉल या रूम के तक जाने वाली दीवार को आप गैलरी वॉल में बदल सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग साइज के फ्रेम्स को साथ मिलाकर लगाएं, जैसा कि इस तस्वीर में दिखाया गया है। अगर आप मॉडर्न लुक की चाहत रखते हैं तो फ्रेम्स का रंग (Black & White) रखें। वहीं विंटेज और रेट्रो अंदाज के लिए Wooden Photo Frames बढ़िया ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Fast Recipes: 9 दिन के व्रत में क्या खाएं? बिना गैस बनने वाली 5 सुपर आसान रेसिपी

स्टेयर कास्ट का इस्तेमाल

अगर आप दो मंजिला घर में रहते हैं तो सीढ़ियों के पास वाली दीवार डेकोर करना बनता है। आप इसमें साइड या ढलान पैटर्न पर फोटो फ्रेम लगाएं, ये क्लासी और शानदार लुक देते हैं। यहां पर ओल्ड, फैमली टाइमलाइन या फिर बच्चों के तस्वीरें लगाईं जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Gold हो या आर्टिफिशियल, अंडर 25 गर्ल्स देखें 7 फ्यूजन Earrings

लिविंग रूम डेकोरेशन

क्लीन-नीट डेकोरेशन के लिए ग्रि ले आउट पर आप लिविंग रूम सजा सकते हैं। इसके लिए 6 to 9 photo frame sets बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप स्क्वायर या रेक्टुंगलर शेप में लगाएं। ये हाल-सोफे के ऊपर बहुत ही क्लासी लगता है।

डोर फ्रेम डेकोरेशन

यदि घर में ज्यादा जगह नहीं है तो आप दीवार की बजाय Room Door Decoration कर सकते हैं। इसके लिए हैंगिंग फोटो फ्रेम की जरूरत पड़ेगी। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-200रु तक इन्हें खरीदें। यहां पर फैमिली या पर्सनल इमेज लगाएं। ये यूनिक होने के साथ स्पेस सेविंग भी है।

हैगिंग फोटो फ्रेम

रूम-हॉल छोटा है और Decorative Showpiece लगाने की जगह नहीं है तो आप घर को मिरर स्टाइल हैगिंग फोटो फ्रेम से सजाएं। आजकल कम जगहों को फैंसी और डेकोरेटिव दिखाने के लिए ये बेस्ट हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

जूती फुटवियर वाइब्रेंट डिजाइन, डेली यूज में खरीदें ये 9 जयपुरी मोजरी
बैकलेस ड्रेस से लेकर साड़ी तक, हर लुक को खास बना देंगी 4 पर्ल हेयर एक्सेसरीज के लेटेस्ट डिजाइन