Best mini compact wooden sofa for small living room: मिनी सोफा छोटे घरों के लिए एक बेहतरीन फर्नीचर ऑप्शन है। 2-सीटर, आर्मचेयर, फोल्डेबल और कॉर्नर मिनी सोफा जैसे डिजाइन घर को स्टाइलिश बनाते हैं। घर को मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो ये मिनी सोफा बेस्ट हैं।
5 मिनी सोफा कॉम्पैक्ट फर्नीचर, रिश्तेदार भी करेंगे घर में ताक-झांक
आजकल छोटे घरों और अपार्टमेंट में मिनी सोफा (Mini Sofa Furniture) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह सोफा न सिर्फ कम जगह में फिट हो जाता है बल्कि घर की सजावट को भी बेहद स्टाइलिश बना देता है। अगर लिविंग रूम या बेडरूम में सही डिजाइन का मिनी सोफा रखा जाए, तो पूरा घर मॉडर्न और अट्रैक्टिव दिखने लगता है। अगर आप भी अपने घर के लिए कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश फर्नीचर ढूंढ रहे हैं, तो यहां 5 मिनी सोफा डिजाइन बताए जा रहे हैं जो आपके घर को शानदार लुक दे सकते हैं।
26
2-सीटर मिनी सोफा फैंसी डिजाइन
छोटे घरों के लिए 2-सीटर मिनी सोफा सबसे लोकप्रिय डिजाइन माना जाता है। यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है और लिविंग रूम में काफी एलिगेंट दिखता है। इस तरह का सोफा खासकर छोटे फ्लैट और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए अच्छा माना जाता है। इसे सेंटर टेबल के साथ रखने से पूरा सेटअप काफी अट्रैक्टिव लगता है।
36
एस्थेटिक वुडन बेस कॉर्नर मिनी सोफा
अगर आप लिविंग रूम के कोने को अच्छे से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कॉर्नर मिनी सोफा परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह सोफा कम जगह में ज्यादा बैठने की सुविधा देता है और कमरे को बैलेंट लुक देता है। आपको इस तरह के फैंसी पैटर्न एस्थेटिक वुडन बेस कॉर्नर मिनी सोफा अपने होम डेकोर में जरूर शामिल करने चाहिए।
46
आर्मचेयर स्टाइल मिनी सोफा
अगर आप कुछ अलग और आरामदायक फर्नीचर चाहते हैं, तो आर्मचेयर स्टाइल मिनी सोफा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह एक सिंगल सीटर सोफा होता है जिसमें चौड़े आर्मरेस्ट और सॉफ्ट कुशन होते हैं। इसे लिविंग रूम, बालकनी या बेडरूम के कॉर्नर में रखा जा सकता है।
56
फोल्डेबल स्टाइल मिनी सोफा डिजाइन
फोल्डेबल मिनी सोफा छोटे घरों के लिए काफी उपयोगी फर्नीचर माना जाता है। इसे जरूरत के हिसाब से फोल्ड या खोलकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सोफा खासकर उन घरों के लिए अच्छा होता है जहां स्पेस मैनेजमेंट जरूरी होता है। बड़ा फर्नीचर नहीं चाहिए तो आपको ऐसा फोल्डेबल स्टाइल मिनी सोफा डिजाइन जरूर लेना चाहिए।
66
वुडन बेस लॉन्ग सीटर मिनी सोफा
वुडन फ्रेम के साथ बना मिनी लॉन्ग सीटर सोफा घर को क्लासिक और रॉयल लुक देता है। इसमें लकड़ी का बेस और ऊपर सॉफ्ट कुशन लगे होते हैं। यह डिजाइन खासकर एथनिक और ट्रेडिशनल होम डेकोर के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।