सिर्फ़ सर्दियों में ही नहीं, गर्मियों में भी होंठ फटते हैं। चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं, कपड़े पहनते हैं धूप से बचने के लिए। लेकिन होंठों का क्या? ज़्यादातर लोग लिप बाम लगाते हैं, लेकिन उससे भी ज़्यादा फ़ायदा नहीं होता। घर का एक नुस्ख़ा अपनाओ, महंगे लिप बाम की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वो है देसी घी।
26
फटे होंठों पर क्या लगाएं ?
लगभग सभी के घर में घी होता है। गाय का घी लगाने से होंठ खूबसूरत बनते हैं। गाय का घी ना हो तो भैंस का भी चलेगा। होंठों की नमी बनाए रखने के लिए घी एक नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट है, ये बात कम ही लोग जानते हैं। घी में हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं जो नमी को बनाए रखते हैं। रात को होंठों पर लगाने से कमाल का असर होता है। रोज़ रात को सोने से पहले घी लगाने के फ़ायदे देखते हैं।
36
होंठों पर घी लगाने के फ़ायदे
नियमित रूप से घी लगाने से होंठों को गहरा पोषण मिलता है। यह होंठों पर एक सुरक्षा कवच बनाता है, नमी को अंदर रखता है और सूखने से बचाता है। इससे होंठ नहीं फटते और मुलायम रहते हैं।
रात को सोने से पहले होंठों पर घी लगाने से सुबह तक वे मुलायम और सुंदर हो जाते हैं। अगर घी में थोड़ा सा पुदीने का तेल मिलाकर लगाया जाए, तो होंठ ज़्यादा देर तक नम रहते हैं।
56
फटे होंठों के घरेलू उपाय
घी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। डैमेज सेल्स रिपेयर होते हैं। डेड स्किन सेल्स हटते हैं। होंठों पर टैनिंग है तो वो भी दूर होकर होंठ गुलाबी हो जाते हैं।
66
गर्मी में होंठे फटने पर क्या लगाएं ?
घी, सूखे और फटे होंठों के लिए एक अच्छा उपाय है। थोड़ा सा घी लगाने से लंबे समय तक नमी मिलती है। ये आम लिप बाम से बेहतर काम करता है। घी लगाने से होंठ नहीं फटते और उनमें से खून भी नहीं निकलता।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.