
Cheese Ice Cream Recipe: देशभर में होली मनाई जा रही है। ऐसे में हर घर में पकवान भी घूम बनाएं जाते हैं। अगर आप भी पूरी, पराठा खाकर थक चुकी हैं तो कुछ ठंडा हो जाए। आज हम आपके लिए बिल्कुल ईजी रेसिपी लाये हैं। जहां पर केवल तीन चीजों की मदद से घर पर चीज आइसक्रीम बना सकती हैं। खास बात है, ये बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद आएगी। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी लगेगा। तो चलिए जानते हैं घर पर आइसक्रीम बनाने का ईजी तरीका।
200 मिलीलीटर फ्रेश क्रीम
100 ग्राम क्रीम चीज
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क -
(आप्शनल- वेनिला एसेंस या लेमन जेस्ट, ये स्वाद और ज्यादा बढ़ा देता है।)
स्टेप 1- एक बड़े कटोरे में क्रीम चीज़ लें और इसे नरम होने तक अच्छी तरह फेंटें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीरे-धीरे मिलाएं। यह अच्छी तरह से मिलकर एक चिकना मिश्रण बनना चाहिए।
स्टेप 2- अब अलग से, फ्रेश क्रीम लें और हैंड मिक्सर या विस्क से हल्के से फेंटें। इसे चीज के मिश्रण में डालें और धीरे-धीरे अच्छी तरह मिलाएं। इसे हल्के हाथों से मिलाएं, ज्यादा न फेंटें, नहीं तो आइसक्रीम का टेक्सचर बदल जाएगा।तैयार मिश्रण को आइसक्रीम ट्रे में डालें और धीरे-धीरे फैलाएं।
स्टेप 3- आइसक्रीम को कम से कम 6-8 घंटे या रात भर जमने दें। जमने के बाद, स्कूप से निकालें और मखमली मुलायम चीज़ आइसक्रीम का आनंद लें!
1) बिना किसी टॉपिंग के प्राकृतिक मखमली स्वाद का आनंद लें।
2) थोड़ा बिस्किट का चूरा छिड़कने से यह क्रीम चीज़ केक आइसक्रीम जैसा लगेगा।
3) फल मिलाने से स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आम जैसे फल अतिरिक्त ताजगी देंगे।
4) ऊपर से कैरेमल या हनीकॉम्ब डालने से यह बहुत मीठा होगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.