
दिवाली, धनतेरस और छठ पूजा जैसे पावन अवसरों पर रंगोली से घर की दहलीज, मंदिर एरिका, आंगन और पूजा स्थल को सजाना शुभ माना जाता है। क्योंकि त्योहारों में रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सौभाग्य और पॉजिटिविटी का प्रतीक मानी जाती है। बाजार से स्टेंसिल और रेडीमेड रंगोली खरीदने की बजाय अगर आप घर की चीजों से होममेड डिजाइन बनाएं, तो उसमें पर्सनल क्रिएटिविटी और पारंपरिक भावनाएं दोनों झलकती हैं। यहां जानिए ऐसे आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन, जो 2025 के फेस्टिव सीजन में आप खुद घर पर बना सकती हैं।
दिवाली पर ताजे फूलों से बनी रंगोली शुभता और खुशहाली लाती है। गेंदे, गुलाब, पत्ते, रीठा पत्ती और यहां तक कि तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले चॉक से बेसिक सर्कल या ओम/दीये का आउटलाइन बनाएं और फिर अंदर रंग-बाय-रंग पंखुड़ियां जमाएं। बीच में दीया या कैंडल रखने से लुक और निखरता है।
और पढ़ें - 5 क्विक दिवाली रंगोली डिजाइंस, कॉरिडोर से पूजा एरिया को झटपट सजाएं
इस दिन समृद्धि और वाणिज्य की देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। आप चावल का आटा, सिंदूर, हल्दी और फूलों की पत्तियों की मदद से कलश, स्वस्तिक या सिक्कों वाला डिजाइन बना सकती हैं। छोटे-छोटे गोल डॉट बनाकर उन्हें जोड़ें और पान के पत्तों की आउटलाइन बनाना न भूलें।
अगर आपके पास रंग नहीं हैं तो घर की चीजों से ही रंगोली तैयार की जा सकती है। जैसे—कच्चा चावल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाय की पत्ती, सिंदूर या दालें। रंगों को अलग-अलग कटोरी में रखकर, उंगलियों की मदद से छोटे-छोटे पॉइंट या पैटर्न बनाएं।
और पढ़ें - दिवाली पर घर को दें रॉयल टच, 200रु में खरीदें रंगोली स्टिकर
छोटे-छोटे गोल घेरे बनाकर बीच में दीये रखें। किनारों को हल्दी और रोली से भरें। बीच में कमल या दीपक का आकार बनाकर पेपर कुंदन, मोती या राइस से सजावट की जा सकती है। यह डिजाइन दिवाली और छठ पूजा दोनों के लिए परफेक्ट है।
साउथ इंडियन स्टाइल की कोलम रंगोली बनाने के लिए चावल के घोल या आटे को उंगलियों से छिड़कें। पूजा घर, दरवाजे और आंगन में छोटी-छोटी ज्योमेट्रिक आकृतियां बनाएं। यह डिजाइन शुभता, स्वच्छता और देव ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
छठ का पर्व सूर्य उपासना के लिए जाना जाता है। पीला (हल्दी), नारंगी (मेहंदी+सिंदूर) और सफेद (आटे) रंग से सूर्य, अर्घ्य कलश, डलिया या नदी के आकार की रंगोली बनाएं। बीच में दिए, धूप या गन्ने का डेकोरेशन रख सकते हैं।
पुरानी चुनरी के टुकड़े, रंगीन कागज, राइस पेंट, सूखी मेहंदी, रुई, मोमबत्ती के कवर और बिंदी तक से रंगोली क्रिएट की जा सकती है। बच्चे और महिलाएं मिलकर इसे फन एक्टिविटी की तरह कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.