Published : Feb 08, 2023, 02:23 PM ISTUpdated : Feb 08, 2023, 02:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. भूमि पेडनेकर एक ऐसी स्टार हैं जो अपने शरीर को अपने कैरेक्टर के अनुसार ढाल लेती हैं। फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और फिर बहुत जल्द कम भी कर लिया। वो कैसे अपने फिटनेस का ख्याल रखती हैं आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार भूमि पेडनेकर (bhoomi pendnekar) अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।'दम लगा के हईशा'मूवी के लिए उन्होंने अपना वजन 86 किलो बढ़ाया था। मूवी के बाद वो फिर से अपने पुरानी बॉडी को पा लिया। फैट टू फिट होने के लिए वो कुछ खास नियम सुबह से शाम फॉलो करती हैं।
26
वर्कआउट भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा जोर देती हैं। एक्सरसाइज के साथ-साथ वो रनिंग करती हैं। बैडमिटन खेलती हैं। स्विमिंग करती हैं।
36
डाइट का रखती हैं खास ख्याल भूमि पेडनेकर ने बताया कि वो डेयरी प्रोडक्ट को छोड़ चुकी है। वो सुबह में ऑमलेट के साथ ग्लूटेन फ्री ब्रेड लेती हैं। कभी-कभी वेगन आलमंड मिल्क के साथ मूसली खाती हैं। लंच में वो एक ज्वार की रोटी के साथ ढेर सारी सब्जी और दाल खाती हैं। वहीं, डिनर में वो चिकन और मछली खाना पसंद करती हैं। वो घर का बना खाना ही खाती हैं।
46
ढेर सारा पानी पीती हूं
भूमि बताती हैं कि आप जो खाते हैं वैसा ही दिखते हैं। मैं खूब पानी पीती हूं। ताकि खुद को हाइड्रेटेड रखूं। स्नैक के रूप में मैं नट्स और सीड्स लेती हूं। वो रिफाइंड शूगर को हमेशा के लिए नो बोल चुकी हैं।
56
ब्यूटी सीक्रेट
अदाकारा बताती हैं कि वो मेकअप काफी पसंद करती हैं। लेकिन वो घर पर रहती हैं तो चेहरे को मेकअप फ्री रखती हैं। क्लीजिंग , टोनिंग और मॉइस्चराइजर पर फोकस करती हैं।
66
फेवरेट मेकअप
भूमि पेडनेकर को लिप बाम और मस्कारा काफी पसंद हैं। वो ऐसा लिप बाम रखती हैं जिससे गालों को और आंखों के पलक को टिंट कर सकें। इसके साथ वो थोड़ा मस्कारा लगाना पसंद करती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.