Eeasy Mosquito Prevention Tips: मच्छरों से बचने के लिए बड़े उपायों की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव की जरूरत होती है। अगर आप इन 6 चीजों को अपने घर से दूर रखते हैं, तो मच्छरों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
Mosquito Control at Home: मच्छरों का आतंक? ये 6 गलतियां आज ही सुधारें
गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों (Mosquitoes) की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ये छोटे-से दिखने वाले कीड़े कई गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया (Chikungunya) फैलाने का कारण बनते हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि मच्छर बाहर से आते हैं, लेकिन सच यह है कि हमारे घर की कुछ आदतें और चीजें ही उन्हें आकर्षित करती हैं।
जमा पानी मच्छरों का सबसे बड़ा घर
घर के आसपास जमा पानी मच्छरों के पनपने की सबसे बड़ी वजह होता है। कूलर (Cooler), गमलों, बाल्टी, टायर या छत पर रखे किसी भी कंटेनर में अगर पानी रुक जाता है, तो वह मच्छरों के अंडे देने की आदर्श जगह बन जाता है। कुछ ही दिनों में यह पानी मच्छरों की पूरी कॉलोनी तैयार कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हर 2-3 दिन में पानी को बदलें या पूरी तरह खाली कर दें।
26
गीले कपड़े और नमी
लंबे समय तक गीले कपड़े (Wet Clothes) घर में पड़े रहने से भी मच्छर आकर्षित होते हैं। खासकर बाथरूम या कमरे में नमी बनी रहने पर मच्छरों को रहने का अच्छा वातावरण मिल जाता है। इसलिए कपड़ों को धोने के बाद तुरंत सुखाएं और घर में नमी जमा न होने दें।
36
खुला कूड़ेदान और गंदगी
घर में रखा खुला कूड़ेदान (Garbage) और आसपास की गंदगी भी मच्छरों को आकर्षित करती है। जब कचरा समय पर साफ नहीं किया जाता, तो उसमें नमी और बदबू बनने लगती है, जो मच्छरों के लिए एक परफेक्ट माहौल बनाती है। हमेशा ढक्कन वाले डस्टबिन का इस्तेमाल करें और रोजाना कचरा बाहर फेंकने की आदत डालें।
46
घने पौधे और झाड़ियां
अगर आपके घर या गार्डन में बहुत ज्यादा घने पौधे (Dense Plants) हैं, तो यह भी मच्छरों के छिपने की पसंदीदा जगह बन सकते हैं। इन जगहों पर नमी और छाया बनी रहती है, जिससे मच्छरों को आराम से रहने और बढ़ने का मौका मिलता है। समय-समय पर पौधों की प्रूनिंग (Pruning) करें और उन्हें ज्यादा घना न होने दें।
56
कॉमन गलतियां
इन सबके साथ ही एक कॉमन गलती जो हर कोई करता है वो है कमरे की खिड़की और दरवाजों को खुला करना. खासकर शाम के समय मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं और वो इस वक्त घर में घुसते हैं. इसलिए शाम होते ही खिड़कियां बंद कर दें या जाली का इस्तेमाल करें.
66
मच्छरों से बचाव के आसान टिप्स
घर को साफ और सूखा रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें और समय-समय पर सफाई करते रहें। शाम के समय मच्छर भगाने वाले उपाय जैसे कॉइल (Mosquito Coil), लिक्विड वेपराइजर (Liquid Vaporizer) या नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल करें। इससे मच्छरों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.