
बारिश का मौसम आते ही हवा में ठंडक और ताजगी घुल जाती है। लेकिन इसी के साथ घर में सीलन, फिसलन, कीड़े-मकोड़े और गंदगी जैसी कई परेशानियां भी आने लगती हैं। ऐसे में घर को मानसून के लिए तैयार करना बेहद जरूरी हो जाता है। मानसून में घर को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। कुछ सिंपल, सस्ती और क्रिएटिव टिप्स से आपका घर नया दिखेगा और हर कोई पूछेगा रि इतनी बारिश में भी घर इतना सुंदर कैसे लग रहा है? यहां हम लाए हैं कुछ शानदार और सस्ती डेकोर और होम केयर टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को मानसून में भी खूबसूरत, सेफ और खुशबूदार बनाए रख सकती हैं।
मानसून में घर के एंट्री गेट, बाथरूम और किचन एरिया में पानी जमा होना आम बात है। ऐसे में फिसलने का डर बना रहता है। इसके लिए एंटी-स्किड मैट्स लगाएं। ये महंगे नहीं होते और पानी सोखने के साथ-साथ फिसलन को भी रोकते हैं।
बारिश के मौसम में सीलन की वजह से घर में अजीब सी गंध आने लगती है। इससे बचने के लिए आप नेचुरल एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें जैसे – कपूर, इलायची, लौंग या नींबू के छिलके। इन्हें कॉटन बैग में डालकर घर के कोनों में टांग दें। इससे घर में हमेशा फ्रेशनेस बनी रहेगी।
मानसून आने से पहले खिड़कियों और दरवाजों की सीलिंग चेक कर लें। अगर कहीं से भी पानी रिसता है तो वहां रबर सील या सीलेंट लगवाएं। इससे बारिश का पानी घर के अंदर नहीं आएगा और लकड़ी के दरवाजे-फ्रेम भी खराब नहीं होंगे।
बारिश के मौसम में बाहर का मौसम ग्रे और डल हो जाता है। ऐसे में घर के इंटीरियर में ब्राइट कलर जैसे येलो, ऑरेंज, रेड, पीच के कुशन, बेडशीट और पर्दे लगाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी और लाइटनिंग बनी रहती है।
मानसून में मौसम ठंडा और नमी भरा रहता है, जो इंडोर प्लांट्स के लिए बेस्ट टाइम होता है। अपने लिविंग रूम, बालकनी या विंडो साइड पर मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पोथोस, एलोवेरा जैसे पौधे लगाएं। ये घर को सुंदर भी बनाते हैं और हवा को भी प्योरिफाई करते हैं।
लकड़ी के फर्नीचर में मानसून में सीलन जल्दी लगती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर फर्नीचर को सूखे कपड़े से पोछें और पॉलिश लगाएं। अगर चाहें तो फर्नीचर के पास नमक या चारकोल का कटोरा भी रख सकती हैं, ये नमी सोख लेगा।
स्टैंड बारिश में गंदे और गीले जूते-चप्पल पूरे घर को मैला कर सकते हैं। इसलिए एंट्री के पास ही एक शू-रैक और अम्ब्रेला स्टैंड जरूर रखें। इससे न तो फर्श गंदा होगा और न ही पानी से फिसलन बनेगी।
घर बारिश के दिनों में अगर लाइट चली जाए तो मोमबत्तियां घर को रोशनी के साथ खूबसूरती भी देंगी। बाजार से डेकोरेटिव मोमबत्तियां लाएं या खुद DIY कैंडल जार बनाएं। इसके अलावा, फेयरी लाइट्स भी घर में वार्म और कोजी वाइब देती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.