DIY Holi Colours: घर के फूलों से बनाएं होली के ऑर्गेनिक रंग, बिना खर्च पाएं नेचुरल गुलाल

Published : Feb 21, 2026, 11:34 AM IST

How to Make Natural Holi Colors: आजकल मार्केट में ऑर्गेनिक के नाम पर बहुत महंगे होली के रंग आते हैं। इन्हीं ऑर्गेनिक कलर को आप घर पर भी बना सकते हैं। आइए हम आपको बताते कि कैसे आप फूलों की मदद से होली के खूबसूरत और वाइब्रेंट रंग बनाएं...

PREV
15
गेंदा या गुलदाउदी से बनाएं रंग

गेंदे या पीले गुलदाउदी के फूल को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें। इन्हें मिक्सी में बारीक पाउडर बना लें। चाहे तो उसमें बेसन या कॉर्न फ्लोर मिलाकर इसकी मात्रा को आप थोडा बढ़ा सकते हैं। आपका ऑर्गेनिक गुलाल बनकर तैयार हो जाएगा।

और पढ़ें- Safe Holi Colors Tips: होली खेलने से घर पर जरूर चेक करें रंग, वरना हो सकती है बड़ी स्किन प्रॉब्लम

25
गुलाब या गुलहड़ से बनाएं लाल रंग

गुड़हल या लाल रंग की गुलाब की पंखुड़ियां को तोड़कर इन्हें बारीक पीस लें। इन्हें पानी में उबालें, चाहे तो इसे छान लें। ठंडा करें और होली में इस्तेमाल करें। गहरे रंग के लिए इसे रात भर पानी में भीगे रहने दें।

35
पलाश के फूल से बनाएं रंग

पलाश के फूलों से नेचुरल और बहुत ही वाइब्रेंट ऑरेंज कलर बनाया जा सकता है। इसे सुखाकर आप पाउडर बनाकर गुलाल बनाएं या फिर रात भर पानी में पलाश के फूलों को डालकर रखें। सुबह आपको नारंगी रंग का पानी मिलेगा, चाहे तो इसे उबालकर आप और गाढ़ा रंग कर सकते हैं।

45
चुकंदर से बनाएं ऑर्गेनिक कलर

चुकंदर को टुकड़ों को काटकर पानी में उबाल लें। इसे ठंडा करके छान लें। आपको सुंदर सा पर्पल या मजेंटा कलर मिल जाएगा। इसे पिचकारी में भरकर आप बच्चों को ऑर्गेनिक कलर से होली खिला सकते हैं।

55
मेहंदी की पत्तियों से बनाएं रंग

अगर आपके पास मेहंदी का पेड़ है, तो इसकी ताजा पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें। इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं। इससे आपको ग्रीन कलर का गुलाल मिल जाएगा। चाहे तो मेहंदी की पत्तियों को उबालकर हरा लिक्विड रंग आप बना सकते हैं। 

Read more Photos on

Recommended Stories