
रिंग खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है सही रिंग साइज कैसे पता करें? अगर आप किसी को रिंग गिफ्ट करने की सोच रहे हैं या खुद के लिए सही फिटिंग चाहती हैं, तो सबसे जरूरी है सही रिंग साइज। गलत साइज की रिंग या तो ढीली पड़ेगी या उंगली में कस जाएगी। यहां जानिए घर बैठे 4 आसान और सबसे परफेक्ट तरीके, जिनसे आप बिना किसी ज्वेलर के रिंग साइज माप सकती हैं। इससे आपका साइज 99% तक सही आएगा।
घर में रिंग फिंगर का साइज लेना सबसे आसान तरीका है जो हर किसी को समझ में आता है और बेहद सटीक माना जाता है। आपको इसके लिए एक पतला धागा/रिबन, कागज की लंबी पतली स्ट्रिप, पेन और स्केल चाहिए होगा। धागा या स्ट्रिप को रिंग वाली उंगली पर लपेटें। याद रहे धागा न बहुत कसकर बांधें, न बहुत ढीला। ऐसा रखें कि रिंग आराम से निकल सके। जहां धागा शुरुआत से मिलता है, वहां पर पेन से मार्क कर दें। अब इस धागे को स्केल पर रखें और इसकी कुल लंबाई मिलीमीटर (mm) में नापें।इस लंबाई को रिंग साइज चार्ट में मैच कर दें। जैसे 54 mm = Size 14 (India) और 56 mm = Size 16 (India) होगा। यह तरीका सबसे भरोसेमंद होता है क्योंकि यह उंगली का सही साइज बताता है।
और पढ़ें - हैवी एंब्रायडरी दुपट्टा हैक, सिंपल आउटफिट संग कैसे स्टाइल करें?
अगर आपकी कोई रिंग पहले से ही परफेक्ट फिट है, तो यह तरीका सबसे तेज और आसान है। रिंग को एक सफेद कागज पर रखें और पेंसिल से उसकी अंदर की गोलाई (inner circle) ट्रेस करें। अब स्केल की मदद से इनर सर्कल का डायमीटर (mm) मापें। इस डायमीटर को रिंग साइज चार्ट में चेक करें। जैसे 16.5 mm = Size 12, 17 mm = Size 13 और 17.7 mm = Size 15 होगा। ध्यान रखें आउटर डायमीटर नहीं, केवल इनर डायमीटर मापना है।
अगर आपको सबसे मॉडर्न और क्विक तरीका पसंद है, तो यह आपके लिए आसान है। इसके लिए Ring Sizer App, Ring Size Finder और Jeweller’s Ring Tool बेस्ट है। ऐप ओपन करें और उसमें दिए गए सर्कल गाइड को देखें। अपनी रिंग को फोन की स्क्रीन पर रखें। रिंग का इनर सर्कल ऐप के सर्कल आउटलाइन से मैच करें। मैच होते ही ऐप आपके लिए साइज दिखा देगा। यह तरीका काफी सटीक होता है, खासकर जब आपके पास एक पुरानी रिंग हो।
और पढ़ें - कफ्तान सूट डिजाइंस प्राइज, 24 घंटे रहेंगी कंफर्टेबल
बहुत लोग यह नहीं जानते कि उंगली का साइज दिनभर में बदलता रहता है। दोपहर या शाम को जब शरीर का तापमान नॉर्मल हो तो उंगलियों में हल्की फुलावट नैचुरली होती है। सुबह उठते ही उंगलियां पतली रहती हैं। ठंड में ब्लड सर्कुलेशन कम होने से साइज छोटा लगता है। लेकिन बहुत गर्मी में उंगलियां ज्यादा फूल जाती हैं। वहीं एक्सरसाइज के तुरंत बाद फ्लो बढ़ने से माप गलत आएगा। इसीलिए सही टाइम पर नापेंगी, तभी साइज परफेक्ट आएगा।