Satin Gown Care Tips: ड्राई क्लीन का खर्च बचाएं, बिना धोएं भी सैटिन गाउन रहेगा नया जैसा

Published : Feb 06, 2026, 08:54 AM IST
Satin gown care tips

सार

Satin Gown Store Tips: सैटिन गाउन को बार-बार धोने या ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं। सही तरीके से साफ करके, हवा लगाकर और सही कवर में स्टोर करें। इससे गाउन की शाइन बनी रहेगी और कपड़ा लंबे समय तक नया दिखेगा। 

Satin Gown Storage Ideas: सैटिन गाउन अपनी शाइनी फिनिश और सॉफ्ट टेक्सचर की वजह से खास माना जाता है, लेकिन यही नाज़ुक फैब्रिक बार-बार धोने से जल्दी खराब भी हो सकता है। इतना ही नहीं हर बार अगर इसे ड्राई क्लीन कराते हैं तो 500 रुपए का खर्चा बैठता है। अगर आप एक बार पार्टी में इसे पहनती है, तो धुलवाने की जरूत नहीं हैं। क्रीज और पसीने की हल्की बदूब हटाने की हम यहां पर कुछ उपाय बताएंगे जिसे करके आप अपने गाउन को स्टोर कर सकती हैं।

2-3 घंटे हवादार जगह पर टांग दें

सबसे पहले, सैटिन गाउन पहनने के बाद उसे तुरंत अलमारी में रखने की गलती न करें। गाउन को 2-3 घंटे किसी हवादार और छायादार जगह पर टांग दें, ताकि नमी और गंध अपने आप निकल जाए। इसके बाद अगर क्रीज दिख रहे हों या हल्की स्मेल हो, तो हैंडहेल्ड स्टीमर से दूर से हल्की स्टीम दें। ध्यान रखें कि सैटिन पर सीधे आयरन न लगाएं, इससे कपड़े की शाइन खत्म हो सकती है।

हल्का दाग हटाने के उपाय

अगर किसी एक जगह हल्का दाग है, तो पूरे गाउन को धोने के बजाय स्पॉट क्लीनिंग करें। साफ़ कॉटन कपड़े को ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट में भिगोकर दाग पर हल्के हाथ से डैब करें, रगड़ें नहीं। इसके बाद सूखे कपड़े से नमी सोख लें। इसके बाद इसे हवादार जगह पर थोड़ी देर के लिए टांग दें। स्टीम करके फिर इसे तह करें।

और पढ़ें: Nail Polish: नेल आर्ट को बोलें ना, वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये 6 प्लेन नेलपॉलिश

गाउन को मसलिन गारमेंट में कवर रखें

स्टोर करते समय सैटिन गाउन को चौड़े पैडेड हैंगर पर टांगें और उसे कॉटन या मसलिन गारमेंट कवर में रखें। प्लास्टिक कवर नमी को फंसा सकता है, जिससे कपड़ा खराब हो सकता है। अलमारी में सिलिका जेल या नीम की पत्तियां रखना भी फायदेमंद होता है। इस तरह आप गाउन को वार्डरोब या फिर सूटकेस में रखें। यह लंबे समय तक न्यू दिखता है। हर खास मौके पर आपकी स्टाइल को भी बरकरार रखता है।

इसे भी पढ़ें: प्रिंटेड नहीं सोफा पर लगाएं ट्रेंडी बीड्स वर्क कुशन कवर, घर को मिलेगा लग्जरी लुक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन
लंबे बालों की अलग सी शाइन, कार्ट करें श्रुति हसन जैसी 7 हेयरस्टाइल