
आपने जरी की साड़ियां और सूट तो खूब पहने होंगे लेकिन अगर इन्हें बूट में लगाएं, तो कैसा लगेगा? जी हां! अपने पुराने बूट को पहन कर ऊब चुकी हैं, तो अब इन्हें कुछ स्टाइलिश ढंग से सजाने का समय आ गया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे महिला पुराने बूट से खूबसूरत बोहो स्टाइल में रेडी करके दिखाया जाता है और ऐसे बूट को आप वन पीस के साथ पहन कर काफी स्टाइलिश दिखेंगी। जानते हैं कि कैसे इस तरह के बूट्स घर में तैयार किया जा सकते हैं?
स्टाइलिश जरी लेस से बने हुए बूट को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती। आप दिए गए सामान इकट्ठा कर लें और सुंदर और स्टाइलिश बूट रेडी करें।
और पढ़ें: फूलों के प्रिंट वाली 6 ग्रीन फैंसी साड़ियां, सावन के महीने में बेस्ट ऑप्शन
जरी बूट्स को स्टाइल एक नहीं बल्कि कई तरह के आउटफिट्स के साथ किया जा सकता है। वन पीस ड्रेस, डेनिम लॉन्ग शर्ट, इंडो वेस्टर्न ड्रेस,स्कर्ट, फ्लेयर्ड मैक्सी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे। ट्रैवल, कॉलेज फंक्शन या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा रहे हैं, तो यह बूट्स आपको सबसे अलग दिखाएंगे। ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी साथ में कैरी कर सकती हैं। ध्यान रहे की बूट्स पूरी तरह सूखने के बाद ही पहने। लंबे समय तक मजबूती से चिपकी रहे इसका ध्यान रखें।
और पढ़ें: डिजाइनर लुक के लिए बेस्ट हैं ये 5 प्रिंसेस कट ब्लाउज, हर महिला दिखेंगी बला की खूबसूरत
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.