
नई क्लास शुरू होने के साथ बच्चों की कॉपी-किताबें भी नई आती हैं। इस दौरान सबसे बड़ी प्रॉब्लम यही है कि पुरानी किताबों का क्या किया जाए शेल्फ में बुक्स रखने की जगह न के बराबर है तो रद्दी या कबाड़ वाले को देने की बजाय घर की सुंदरता बढ़ाने में इस्तेमाल करें। जी हां, इस आर्टिकल में देखें रद्दी कॉपियों और किताबों से होम डेकोरेशन के यूनिक आइडियाज, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन DIY Crafts के बारे में विस्तार से।
घर की खाली दीवार को एस्थेटिक और रेट्रो लुक देते हुए आप Book Wall Watch बनाएं। तस्वीर में दो अलग-अलग तरीके दिखाए गए हैं। जहां लेफ्ट साइड सीधे किताबों को दीवार पर माउंट किया है, ये स्मॉल स्पेस होम के लिए बेस्ट है। वहीं, घर बड़ा और स्पेस भी ठीकठाक है तो आप वुडन शेल्फ वॉच बनाएं, ये ड्राइंग रूम और किचन के पास कमाल लगेगी।
ये भी पढे़ं- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर
जरूरी नहीं है कि हाल या लिविंग रूम को डेकोरेटिव और यूनिक दिखाने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर की आवश्यकता हो। इसकी बजाय आप पुरानी बुक्स का यूज करें। फोटो में तीन अलग-अलग तरह से दीवार को सजाया गया है। यदि आपके घर में 2-3 सीटर सोफा है तो पीछे वाली वॉल में बड़ी सी पेटिंग लगाते हुए खुली-खुली किताबों से एस्थेटिक लुक दें।
दूसरी तस्वीर में मिनिमल मॉडर्न लुक चुनते हुए दीवार पर स्लोगन लिखा है। आप चाहें तो इसके लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल करें और किनारों पर किताब के पन्नों से डेकोरेशन करें। ऐसा डेकोर प्रॉपर लाइटिंग पर और भी प्यारा लगता है।
ये बुड डेकोर लुक बेडरूम के लिए परफेक्ट है। आप किताबों की मदद से बड़ा लैंप बनाएं और दीवार के आसापास पन्नें चिपका दें। ये आर्टिस्टिक लुक देने के साथ मॉडर्न इंटीरियर के लिहाज से टॉप नॉच है।
ये भी पढ़ें- Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर
घर के अंदर आने वाले रास्ते के लिए पुरानी किताबों से आप बुक विंड चाइम (Wind Chimes) बना सकती हैं। हालांकि ध्यान रहे इसके लिए ज्यादा हैवी किताबें इस्तेमाल मत करें बल्कि लाइटवेट बुक्स ही यूज करें। इसके साथ ही आप किताबों के अंदर बल्ब कर इसे हैगिंग लाइट लुक भी दे सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.