
लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है। कभी चॉकलेट डे, तो कभी प्रपोज डे मनाया जा रहा है। वहीं, आज यानी की 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। वैसे तो हग डे के दिन लोग एक दूसरे को गले लगाकर इस दिन की बधाई देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई फनी वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। कोई काऊ हग डे मना रहा है, तो कोई इसे संडास से जोड़कर देख रहा है। आइए हम आपको दिखाते हैं हग डे पर वायरल हो रहे मैसेज...
हाल ही में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने ऐलान किया है कि 14 फरवरी को काऊ हग डे मनाया जाएगा। आप गायों को गले लगाकर ये दिन मना सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर काऊ हग डे खूब वायरल हो रहा है।
एक यूजर में मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें इंसान और गाय गले लगने के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं।
इसी तरह कई यूजर्स इस पर मीम्स बना रहे हैं। एक ने लिखा कि काऊ हग डे पर इस तरह गाय भागती हुई नजर आएगी।
तो वहीं, हग डे को कुछ लोग संडास यानी की टॉयलेट की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। एक ने फिल्म हेरा फेरी की फोटो शेयर करते हुए लिखा - हग डे पर आजा तुझे संडास दिखाता हूं।
अपनी सिंगल दोस्तों को आप इस तरह की फोटो भेज सकते हैं। जिसमें कई सारे गले लगाने वाले हाफ बॉडी सॉफ्ट टॉय को रखा हुए हैं और एक लड़की उसे हग कर रही है।
ट्विटर पर इस तरह की फोटो भी खूब वायरल हो रही है जिसमें लिखा है आज हग डे है। शिवाजी महाराज ने जिस तरह अफजल खान को गले लगाया।
हग डे पर इस महिला का यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
लॉग डिस्टेंस हग डे कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है।
बता दें कि इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन किस डे मनाया जाता है और फिर 14 फरवरी को प्यार करने वालों का दिन यानी कि वैलेंटाइन डे होता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.