Easy Independence Day Craft: स्कूल प्रोजेक्ट में फर्स्ट प्राइज, स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट

Published : Aug 05, 2026, 10:22 AM IST
independence day project ideas

सार

Independence Day Craft Ideas: 15 अगस्त के लिए बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट के लिए यूनिक क्राफ्ट। जानें स्वतंत्रता दिवस 2026 पर आइसक्रीम स्टिक से क्या कुछ बना सकते हैं और आजादी से जुड़े जवालों के जवाब पढ़ें यहां।

भारत इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। राजधानी दिल्ली से स्कूल-कॉलेज में 15 अगस्त की तैयारियां जोरों पर हैं। सजावट से लेकर कपड़ों भी तिरंगा रंग में खास होते हैं। बच्चों को अलग-अलग ढंग के क्राफ्ट और प्रोजेक्ट बनाने को दिए जाते हैं। अगर आपके बच्चे को भी स्कूल की तरफ से आजादी के जश्न में art and craft activities for independence day का जिम्मा मिला है तो क्यों न बेसिक पेपर आर्ट को छोड़कर कुछ नया ट्राई किया जाए। यहां देखें, यूनिक और खूबसूरत आइसक्रीम स्टिक independence day decoration craft ideas के बारे में।

स्वतंत्रता दिवस 2026 क्राफ्ट आइडिया (easy craft for independence day)

  • 3 लकड़ी की आइसक्रीम स्टिक
  • केसरिया, सफेद और हरे का रंग एक्रिलिक पेंट
  • रंगीन कागज की पट्टियां (हरी-सफेद और नारंगी)
  • हरे रंग के कागज के 3 छोटे गोल टुकड़
  • स्केच पेन
  • ग्लू और कैंची

15 अगस्त स्पेशल प्रोजेक्ट कैसे बनाएं ? (independence day project ideas)

सबसे पहले, तीन लकड़ी की आइसक्रीम स्टिक लें और तीनों को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद अलग-अलग केसरिया, सफेद और ग्रीन कलर से पेंट करने के बाद सूखने रख दें।

पहले स्टेप के बाद कागज के गोल टुकड़ों पर पेन से आंखें और मुस्कान ड्रॉ करें। सफेद रंग के चेहरे वाले टुकड़े के सिर पर स्वतंत्रता दिवस की झलक दिखाते हुए अशोक चक्र बनाएं। इसके बाद केसरिया, हरे रंग के कागजों से छोटी सी टोपी बनाकर चेहरे के ऊपर ग्लू की मदद से चिपका दें।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक कड़ा बदल देगा पूरा लुक ! सिल्वर बंजारा बैंगल के 7 डिजाइन

अब केसरिया, नारंगी और हरी कागज की पत्तियों को मोड़कर क्रॉस शेप में स्टिक के आगे-पीछे चिपकाएं ताकि हाथ फैले हुए लगे। इसके बाद, हाथों के बीच में स्टिक के निचले हिस्से पर छोटे गोल कागज के बटन चिपकाएं। बस आपका खूबसूरत सा तिरंगा बेस्ड थीम पपेट्स है। इसे आप independence day craft ideas for preschool के लिए विकल्प बना सकती है।

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 का शाही अंदाज, 7 मारवाड़ी मेहंदी से सजाएं हाथ

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े पूछे जाने सवाल

2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा ?

इस साल भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी।

15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है?

15 अगस्त, साल 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहीं, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत गणतंत्र देश बनाए। इस मौके पर राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और भव्य परेड का आयोजन होता है।

15 अगस्त को क्या लागू हुआ था ?

15 अगस्त 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम (Indian Independence Act 1947) लागू हुआ था।

सोर्स- इंस्टाग्राम 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

हरियाली तीज पर सुहागन लगेगी सबसे खास, चुनें 2026 की 5 ट्रेंडी साड़ी
सावन मिलन समारोह में रीक्रिएट करें शनाया कपूर से 4 एथनिक लुक