
स्कूल-कॉलेज में 15 अगस्त का जश्न हर्ष-उल्लास से मनाया जाता है। बच्चे देश भक्ति गानों से लेकर देश के इतिहास से जुड़े नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं। इस दौरान हर जगह सजावट भी खूब देखने को मिलती है। अगर आप भी चाहते हैं तो स्कूल में आपका क्लासरूम सबसे अलग और देशभक्ति की रंग में रंगा दिखे तो 5 चार्ट पेपर डेकोरेशन आइडियाज काम आसान करेंगे।
बोर्ड डेकोरेशन के लिए ये आइडिया कमाल है। इसके लिए नारंगी, हरा और सफेद रंग का चार्ट पेपर लें, उससे कैंची की मदद से फर लटकन, पतंगे और चिढ़िया बना लें। अब इन्हें ग्लू की मदद से ब्लैक बोर्ड की चिपकाएं। और ज्यादा रियलस्टिक दिखाने के लिए क्ले की मदद से नीचे की तरफ फूल-पत्ती बना दें। यह आसान डेकोर आइडिया है, जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है।
स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा वाली डेकोरेशन सबसे बेहतरीन होती है। इसे बनाने में समय भी कम लगता है और जल्दी तैयार भी हो जाती है। तस्वीर की तरह नोटिस बोर्ट सजा सकते हैं। कलरफुल चार्ट पेपर से झालर बनाते हुए बोर्ड के किनारों पर लगाएं। इसके बाद Happy Independence Day चार्ट पेपर या चॉक से लिख दें। अब नीचे की तरफ बच्चों का कटआउट और फूल लगाकर इसे कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- स्कूल फंक्शन के लिए बच्चों के 10 देशभक्ति लुक आइडिया
व्हाइट सजाने के लिए आप इस तरह की सजावट करें। अलग-अलग तिरंगा थीम के चार्ट पेपर ले और उनकी मदद से मल्टीकलर, सिंगल और डबल लेयर फूल बना लें। बाजार में प्लास्टिक और झालर वाला Independence Day Theme मिल जाएगा। अब एक काले रंग का बड़ा सा चार्ट पेपर लें और उसमें किनारों पर फूल लगाएं बीच में झालर चिपका कर बोर्ड पर लगा दें।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट
पूरी तरह से चार्ट पेपर से डेकोर करने की बजाय आप चॉक और क्राफ्ट का कॉम्बो चुन सकते हैं। इसमें किनारों पर क्रस्ड चार्ट पेपर से फूल बनाते हुए बीच में कलरफुल चॉक से अशोक चक्र और तिरंगा बनाया गया है। अगर आपको आर्ट बनानी चाहती हैं तो इसे चुनना डिसेंट च्वाइस है।
ब्लैक बोर्ड डेकोर के लिए आप उस पर कलरफुल रंग के चार्ट पेपर चिपका दें। किनारों पर कंट्रास्ट कलर पेपर यूज करें ताकि लुक खिलकर आए। व्हाइट रंग की आर्ट शीट पर Independence Day Wishes लिखें और उसे चार्ट के ऊपर स्टिक कर दें। किनारों पर फूल-पत्ती चिपकाएं। बस आपका क्यूट सा डेकोर तैयार है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.