Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त निबंध, बीच में जोड़ें ये जोशीले नारे, देखें निबंध लिखने का तरीका

Published : Aug 07, 2026, 09:30 PM IST
Independence Day Essay for Students

सार

Essay on Independence Day in Hindi: 15 अगस्त पर 1000 शब्दों का निबंध कैसे लिखें? जानें संबोधन, भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों का बलिदान और जोशीले नारों के साथ निबंध लिखने का तरीका।

Independence Day Essay in Hindi: देशभर में 15 अगस्त 2026 की तैयारियां आखिरी चरणों में हैं। इस साल भारत 8वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा। यह देश की आजादी की जश्न नहीं बल्कि भारत को आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर करने देने वालों को याद करने का दिन है। स्कूल-कॉलेज, बैंक से लेकर होम सोसाइटी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा जाता है। अगर आपके बच्चे ने भी स्वतंत्रता दिवस निबंध प्रतियोगियता में भाग लिया है तो 10 लाइन के निबंध में बीच में जोश भरने वाले नारे भी जोड़ें। यहां देखें ऐसे नारों की लिस्ट जो आपको फर्स्ट प्राइज दिलाने में मदद कर सकते हैं।

1000 शब्दों में स्वतंत्रता दिवस निबंध (Independence Day India In Hindi) 

1 ) संबोधन

अगर निबंध शिक्षक, प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए लिखना है तो शुरुआत करें-

महोदय,

सादर प्रणाम ! स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं अपने कुछ विचार प्रस्तुत करना\करना चाहती हूं।

2) भूमिका बनाएं

संबोधन के बाद भूमिका बनाएं। 2-3 लाइन में स्वतंत्रता दिवस के बारे में परिचय दें। जैसे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ शहीदों की भूमिका के बारे में बताएं कि इस तरह उन्होंने अंग्रेजों को घुटनों पर लगाकर देश आजाद कराया।

15 अगस्त के बारे में निबंध कैसे लिखें ? (15 August In Hindi Essay) 

3) स्वतंत्रता प्राप्ति का इतिहास

इस भाग में स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके बलिदान का संक्षिप्त उल्लेख करें। आप चाहें तो, महात्मा गांधनी, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे नेताओं के बारे में लिख सकते हैं।

15 अगस्त स्पेशल कोट्स (Independence Day Quotes 2026) 

4) बीच में लिखे जोशीले कोट्स

निबंध को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए जोश भरे नारे जरूर लिखें। जैसे-

  • हर जवान को है मेरा नमन

तुझी से महका मेरा चमन !

  • चलो फिर से वही नजारा याद कर लें

शहीदों के दिल में उठी ज्वाला याद कर लें

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर

बलिदानियों के शहादत की धारा याद कर लें

  • खुशनसीब वतन पर मिटने वाले

मर कर भी अमर हो जाते हैं

करता हूं सलाम तुम्हें

ऐ वतन पर मिटने वालों

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले ट्रेंड में जोधपुरी झांझर, 5000 रु. के बजट में सिक्योर राखी गिफ्ट

  • आओ झुककर करें सलाम इन्हें

जिनके हिस्से में यह मुकाम आया

कितने खुशनसीब हैं वो लोग

जिनका खून वतन के काम आता है

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त के लिए टीचर्स ट्राई करें ये 6 सिंपल हेयरस्टाइल

  • तीन रंग का नहीं वस्त्र

ये ध्वज हमारी शान है

हर भारतीय के दिल का

यही तो स्वाभिमान है

यही गंगा, यही हिमालय

यही हिंद की सच्ची जान है

तीन रंगों में रंगा हुआ

यही तो हिंदुस्तान है

5) स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?

नारों के बाद फिर से अपनी बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस कैसे सेलिब्रेट करते हैं उसके बारे में लिखे। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान से जुड़े किस्सों का जिक्र करें।

6) स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताएं

आखिर में स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हुए भाषाण समाप्त करें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Refrigerator Food Safety: बारिश के बाद सबसे पहले चेक करें फ्रिज! ये 10 चीजें मिलीं तो तुरंत करें बाहर
Gol Mehndi Design: हरियाली तीज पर खूब जचेंगी गोल मेहंदी डिजाइन, बनाएं 7 यूनिक हिना पैटर्न