Independence Day Hair Accessories: तिरंगे के रंगों वाली हेयर एक्सेसरीज से 15 अगस्त में सजाएं बाल, मिलेगा स्टाइलिश लुक

Published : Aug 04, 2026, 03:00 PM IST

Independence Day Hair Look: 15 अगस्त पर अपने हेयरस्टाइल को खास बनाना चाहती हैं? ट्राईकलर स्टोन हेयर पिन के लेटेस्ट डिजाइन चुनें, जो सूट, साड़ी, कुर्ती और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ शानदार लुक देंगे।

PREV
15
ट्राईकलर स्टोन हेयर पिन

15 अगस्त के दिन सिर्फ तीन रंगों वाले आउटफिट ही नहीं बल्कि आप हेयर एक्सेसरीज भी खरीद सकती हैं। स्टोन वर्क वाली हेयर पिन बन हेयरस्टाइल या साइड पार्टिंग पर लगाकर स्टाइलिश लुक पाएं। बड़े बालों वाली महिलाओं के ऊपर ये अच्छे लगते हैं। यह ऑफिस और फॉर्मल फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप 200 रु के अंदर ऐसे स्टोन हेयर पिन खरीद सकती हैं।

25
ट्राईकलर बो हेयर क्लिप

10 साल तक की गर्ल्स के लिए आप सस्ते में ट्राईकलर बो हेयर क्लिप खरीदें। अगर आप सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मोतियों और तिरंगे रंगों वाले हेडबैंड चुनें भी खरीद सकती हैं। ये स्कूल यूनिफॉर्म से लगाकर फॉर्मल लुक में भी अच्छी लगेंगी। हाफ पोनीटेल से लगाकर ब्रेड तक में ये बो हेयर क्लिप लगाई जा सकती है।

और पढ़ें: Independence Day 2026 Decoration: 3D आर्ट सा दिखेगा क्लासरूम, 6 यूनिक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया

35
पर्ल और ट्राईकलर हेडबैंड

सफेद, हरे और केसरिया रंग के रिबन से बने पर्ल और ट्राईकलर हेडबैंड पोनीटेल, हाफ-टाई और ओपन हेयरस्टाइल पर सुंदर दिखेंगे। यह कॉलेज गर्ल्स और स्कूल स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप चाहे तो घर में ही रंगीन रिबन से ट्राईकलर हेडबैंड क्रिएट कर सकती हैं। ऐसे हेयरबैंड में मोती लुक काफी फैंसी लगता है।

और पढ़ें: Mangla Gauri Sanskrit Shlok: मंगला गौरी व्रत पर अपनों को भेजें ये पवित्र संस्कृत श्लोक, WhatsApp Status के लिए चुनें खास कैप्शन

45
ट्राईकलर स्क्रंची

आजकलर कम उम्र की गर्ल्स से लेकर महिलाओं के बीच रंग बिरंगी स्क्रंची का खूब क्रेज है। लो बन, हाई पोनी या मेसी बन के साथ ट्राईकलर स्क्रंची बालों को फेस्टिव टच देती है। कॉटन और साटन फैब्रिक वाली स्क्रंची में शाइन ज्यादा होती है। तो 15 अगस्त की हेयर एक्सेसरीज के लिए आज ही स्क्रंची खरीद कर रख लें।

55
फ्लोरल हेयर गजरा

सफेद फूलों के साथ केसरिया और हरे आर्टिफिशियल फ्लोरल टच वाला गजरा 15 अगस्त में बेहद सुंदर दिखेगा। टीचर स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर ऐसे गजरे के साथ सज सकती हैं। साड़ी के साथ बन और गजरा लुक खूब सुंदर दिखेगा।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories