Skincare Alert: आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब रील्स स्क्रॉल करके हम स्किन केयर करने लगे हैं। क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर जो दिखाया जाता है, उसे देखकर लगता है कि इससे हमारी स्किन अच्छी हो जाएगी, लेकिन होता उल्टा है। आइए जानते हैं कैसे।
सोशल मीडिया पर जिस तरह से स्किन को फ्लॉलेस दिखाया जाता है, वो वाकई सच होता है, सबसे पहले तो यही भ्रामक होता है। क्या उनके बताए गए स्किन केयर भारतीय मौसम और लाइफस्टाइल के हिसाब से परफेक्ट है? ये भी सवाल होना चाहिए। मुंबई की नमी हो या दिल्ली का प्रदूषण ये सब देखने के बाद भी हम इन ट्रेंड्स को आंख बंद करके फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 Instagram beauty trends, जिन्हें भारतीय लोग गलत तरीके से अपनाते हैं और जो असल में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
25
Glass Skin’ का क्रेज: इंडियन स्किन के लिए नुकसानदायक
कोरियन स्टाइल की ग्लास स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स लेयर करते हैं, जिससे स्किन एकदम चमकदार और पोर्सलेस दिखे। लेकिन बारत के गर्म और उमस भरे मौसम में इससे ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे एक्ने और पोर्स क्लॉगिंग की समस्या हो सकती है। ज्यादा प्रोडक्ट्स यूजन करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकती है। मतलब फायदा होने के बदले आप अपने स्किन को खराब कर रही हैं।
35
किचन DIY स्किनकेयर: ट्रेंड नहीं, खतरा है
पिंपल्स पर टूथपेस्ट, स्क्रब के लिए बेकिंग सोडा, और टैन हटाने के लिए नींबू ये सब Instagram पर बहुत वायरल हैं। लेकिन ये DIY हैक्स आपकी स्किन के pH लेवल को बिगाड़ सकते हैं, जिससे जलन, एलर्जी और पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। हमारे स्किन में मेलानिन ज्यादा होता है, इसलिए ये एक्सपेरिमेंट्स और भी रिस्की हो सकते हैं।
45
Instant Glow का झांसा: स्किन को पहुंचाता है नुकसान
कुछ ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स बताते हैं कि रोज एक्सफोलिएशन, एसिड लेयरिंग और स्क्रबिंग से तुरंत ग्लो मिल सकता है। लेकिन सच यह है कि इससे स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है और रेडनेस, सेंसिटिविटी और सन डैमेज बढ़ता है। हफ्ते में 1-2 बार एक्सफोलिएशन और रोज सनस्क्रीन लगाना ही सही होता है।
10-Step Skincare Routine: जरूरत से ज्यादा और बेकार
टोनर, सीरम, एसेंस, एम्प्यूल और ऑयल हर दिन इतने सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। ये रूटीन इंडियन वेदर और स्किन टाइप के हिसाब से सही नहीं है और इससे ब्रेकआउट्स और स्किन इरिटेशन हो सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.