
शहरों में आजकल फ्लैट, अपार्टमेंट क्या सिंगल हाउस भी छोटे-छोटे होते हैं, इनमें छत के लिए जीना बनवाना मतलब छज्जे और कमरे को छोटा करना जैसा है। ऐसे में सीमेंट की सीढ़ियां में पैसे बर्बाद करने की बजाय आप स्मार्ट तरीका अपनाएं और खरीदें Iron Staircase, जो आजकल स्मॉल स्पेस जगहों के लिए स्पेस सेविंग का काम करते हैं। इन्हें ऑनलाइन-ऑफलाइन, नजदीकी लोहा मार्केट से आसानी से खरीदा जा सकते हैं। यहां देखें आशियाने को लग्जरी लुक देने वाले लोहे की सीढ़ियां।
एल शेप लैंडिंग स्टेयरकेस 90 डिग्री टर्न संग आती है, जो खड़े होने के लिए चबूतरा भी देती है। इसमें रैलिंग के लिए लोहे की जाली का इस्तेमाल किया गया है तो सेफ्टी के लिहाज से परफेक्ट है। आजकल ऐसी सीढ़ियां Open Area Balcony के लिए खूब पसंद की जा रही है। आप इसे प्योर लोहे की बजाय मेटल या वुडन मिक्स पर खरीद सकते हैं।
U शेप मेटल आयरन सीढ़ियां
खड़ी सीढ़ियों की बजाय U शेप मेटल आयरन स्टेयर्स भी बालकनी और रूफटॉप के लिए बढ़िया है। इसमें एंटी स्किन चेकर्ड प्लेट और जाली का इस्तेमाल किया जाता है जो गिरने से बचाता है। आपका घर चौड़ाई में है तो इसे चुनना बनता है। ये स्टाइल के साथ मजबूती दोनों देगी।
ये भी पढ़ें- Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस
लोहे और मॉडर्न मेटल मटेरियल पर ऐसी डिजाइन काफी बहुत और टिकाऊ होती है। आप कर्वड मेटल पर इसे खरीद सकते हैं। इस सीढ़ी के ऊपर शेड लगा हुआ है, जो गर्मियों में धूप से बचाव के साथ बारिश से भी बचाएगा। छोटे घरों में जगह बचाने और स्टाइलिश दिखाने के लिए आप इसे चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Guitar Gardening Easy Ideas: म्यूजिक और हरियाली का संगम, पुराने गिटार से बनाएं मिनी गार्डन
स्ट्रिंगर स्टेयरकेस आयरन
गार्डन एरिया, बालकनी और मॉडर्न घरों को स्टाइलिश लुक देने के लिए स्ट्रिंगर लेयर सीढ़ियां परफेक्ट है। इनकी रेलिंग और किनारे पतले पाइप या केबल पर बनती है, जो दिखने में बहुत ज्यादा मॉडर्न और क्लीन लगती है। अगर आप गुड फिनिशिंग वाली लोहे की स्टेयर चुनते हैं तो उसके लिए 45000-75000रु तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, ये कीमत क्वालिटी और मटेरियल के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकती है।
घर में छोटे बच्चों या बूढ़े बुजुर्ग हैं तो ज्यादा घुमावदार स्येटर्स परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसकी बजाय आप स्टेट स्टेयरकेस चुनें, इसे कई जगहों पर लोहे की सीधी सीढ़ी भी कहा जाता है। आप इसे हाल के लिए तो नहीं लेकिन मचान या बालकनी के लिए चुन सकते हैं। ओपन राइजर डिजाइन और ग्रिल वर्क पर ही खरीदें, इससे बारिश का पानी ठहरता नहीं है और न फिसलन होती है। लोहे की सीढ़ियों की कीमत आमतौर पर वजन और लंबाई (रनिंग फीट) निर्भर करती है।
तस्वीर में स्पाइलर और घुमावदार सीढ़ियों की तीन शानदार डिजाइन दिखाई गई हैं। ये घर के अंदर, बाहर और छत के लिए परपेक्ट है। आप इसे लोहे के अलावा स्टील में भी खरीद सकते हैं। जब भी इसे चुनें चेकर्ड प्लेट का जरूर ध्यान रखें ताकि फिसलन की दिक्कत न हो। परचेज करते वक्त पाउडर कोटिंग और एंटी रस्ट पेंट के बारे में जरूर पूछें ताकि ये जंग का शिकार न हो। जहां तक बात कीमत की है तो साधारण लोहा पर ये 1500-25000रु तक मिल जाएगी। वहीं, लोहा-लकड़ी इंटीरियर पर इनकी कीमत 3000-50000रु तक जाती है। वहीं, स्टेनलेस स्टील पर आप इसे 4000-40000रु तक ले सकते हैं।
लोहे की सीढ़ियों की खासियत