
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो प्रेस करते-करते कपड़ा जला देते हैं, तो आपको कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है। प्रेस का तापमान सही न रखने पर कपड़ा जल जाता है। इसका मतलब यह है कि आप टेंपरेचर सेटिंग या फैब्रिक को समझने में गड़बड़ी कर रहे हैं। अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो कपड़े और प्रेस दोनों बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि कपड़े जलने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप हर बार एक ही टेंपरेचर में सभी कपड़ों को प्रेस करते हैं, तो बहुत ज्यादा संभावना है कि आपके कपड़े आयरन करते समय जल जाएंगे। कॉटन, लिनन के लिए आयरन में हाई टेंपरेचर सेट करें। वहीं सिल्क/रेयॉन कपड़ों के लिए लो हीट काफी होती है। अगर कपड़ा सिंथेटिक जैसे कि पॉलिएस्टर या नायलॉन का है, तो बहुत कम तापमान में यह प्रेस हो जाता है। कपड़ों पर लगे हुए टैग में आयरन सिंबल के हिसाब से प्रेस करें। अगर आप यह ध्यान देंगे तो प्रेस करते समय कपड़े नहीं जलेंगे।
और पढ़ें: Handmade Handbag: जूट की रस्सी से लेकर प्लास्टिक रैपर से बनाएं स्टाइलिश हैंडबैग
प्रेस को कपड़े में लगाने से पहले आपको 5 से 10 सेकंड टेस्ट कर लेना चाहिए। सबसे पहले किसी पुराने कपड़े पर प्रेस करके देखें। अगर कपड़ा चिपक रहा है, तो टेंपरेचर बहुत ज्यादा है। आपको आयरन को लगातार मूव करते रहना है और एक ही जगह पर नहीं रुकना है, वरना कपड़े जलने के चांसेस बढ़ जाते हैं। अगर आप पॉलिएस्टर का कपड़ा इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके ऊपर पतला कॉटन का कपड़ा रखें। नाजुक कपड़े को प्रेस करने से पहले यह उपाय जरूर करें। मलमल या कॉटन का कपड़ा रखकर आयरन करने पर जलने की संभावना न के बराबर रहती है।
अगर प्रेस करते समय पहले कपड़ा जल चुका है, तो आपको उसे अच्छी तरीके से साफ करना चाहिए। प्रेस साफ नहीं होगा तो दोबारा हीट करने पर अनइवन हीट के कारण अन्य कपड़े भी खराब हो जाएंगे। प्रेस की रेगुलर क्लीनिंग बेहद जरूरी है।
कभी भी प्रेस को ऑन छोड़कर ना जाए और ना ही गीले हाथों से प्लग लगाएं। अगर तार डैमेज हो तो उसे इस्तेमाल न करें। आप चाहे तो स्टीम फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कि कपड़े जलने का खतरा कम हो जाता है।
और पढ़ें: DIY Old CD Craft Ideas: कबूतर भगाने से लेकर डेकोरेशन तक, पुरानी CD से बनाएं 5 कमाल की चीजें