
Isha Ambani Fashion: बिजनेसवुमन ईशा अंबानी फैशन की दुनिया में परफेक्ट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। एथनिक वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर वो कुछ भी पहनती हैं, तो चर्चा में आ जाती है। कुछ वक्त पहले ईशा अंबानी ने पिंक कलर की कस्टम मेड गाउन पहनकर फैशन जगत में छा गई थी। यह गाउन इसलिए खास थी क्योंकि यह भारतीय पारंपरिक बांधनी तकनीक इटालियन haute couture को मिलाकर डिजाइन किया गया था। हालांकि इस गाउन को डिजाइन करके बनाने में काफी वक्त लगा। लेकिन आप इस डिजाइन को कॉपी करके अपने लिए कुछ कस्टमाइज करा सकती हैं। वेडिंग सीजन में आप जब इसे पहनेंगी तो लहंगे की कमी नहीं खलेगी। चलिए जानते हैं, ईशा अंबानी के गाउन के बारे में डिटेल में।
ईशा का यह गाउन कच्छ, गुजरात की पारंपरिक बंधनी तकनीक से बनाया गया है। इस तकनीक में कपड़े के छोटे हिस्सों को बांधकर डाई किया जाता है, जिससे हर गहना और पैटर्न यूनिक बनता है। नीता अंबानी की बिटिया का यह गाउन डिजाइन रॉबर्टो कैवली के 2012 के Project Renaissance से प्रेरित है। उस प्रोजेक्ट का मकसद भारतीय पारंपरिक वस्त्रों को इटालियन फैशन के नजरिए से नया रूप देना था। ईशा का गाउन उसी आधुनिक नजरिए का प्रतीक है।
ईशा का यह कस्टम रॉबर्टो कैवली गाउन भारतीय और इटालियन फैशन का संगम दिखाता है। यह न केवल उनकी विरासत को सम्मान देता है, बल्कि ग्लोबल फैशन में भारतीय शिल्पकला की पहचान भी बढ़ाता है।
और पढ़ें: साड़ी-सूट नहीं, एस्थेटिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए ओणम में पहनें ये 4 लंहगा
ईशा का लुक अनीता श्रॉफ अदजानिया (Anaita Shroff Adajania) ने स्टाइल किया। उन्होंने गाउन के साथ पिंक और व्हाइट डायमंड शेप के ईयररिंग्स और हल्की फिंगर रिंग्स पहनकर लुक को और भी एलिगेंट बनाया। बालों को सॉफ्ट वेव्स में सेट किया गया और मेकअप भी न्यूनतम रखा गया, जिससे गाउन की खूबसूरती ही मुख्य फोकस बनी रही। आप भी अपनी बेस्टी की शादी में ईशा अंबानी की तरह ड्रेसअप हो सकती है। आर्टिफिशियल मार्केट से आप मुकेश अंबानी की लाडली की तरह ज्वेलरी चुन सकती हैं। बंधनी प्रिंट फैब्रिक लेकर आप गाउन सेम पैटर्न में सिलवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर लुक में लगाएं चार-चांद, पहनें नीता अंबानी सी 4 कांजीवरम साड़ी