Summer Special Jaipuri Bedsheet: गर्मियों में अगर आप अपने रूम को वाइब्रेंट लुक देना चाहते हैं, तो कॉटन बेडशीट में इस बार आप जयपुरी प्रिंट डिजाइन चुन सकते हैं, जो कूल फैब्रिक में होने के साथ ही बहुत ही वाइब्रेंट लुक रूम को देगी...
कॉटन फैब्रिक में बांधनी प्रिंट बेड शीट न केवल स्किन फ्रेंडली और गर्मियों में कंफर्टेबल होती है बल्कि बहुत ही प्लेजेंट लुक रूम को दे सकती है। आप इस तरह से ब्लू बेस में व्हाइट बड़े-बड़े बांधनी प्रिंट वाले डिजाइन की बेड शीट चुन सकते हैं। इस तरह की बेडशीट आपको आसानी से 500 से ₹600 में मिल जाएगी।
जयपुरी प्रिंट बेडशीट हाथ से बने ब्लॉक प्रिंट से तैयार की जाती है। ज्यादातर जयपुरी बेडशीट कॉटन फैब्रिक में बनती है, जो स्किन फ्रेंडली और सॉफ्ट होती है। ये गर्मी में ठंडक देती है और काफी आरामदायक होती है। आप रूम को वाइब्रेंट लुक देने के लिए इस तरह से स्प्लैश प्रिंट वाली जयपुरी बेडशीट चुन सकती है।
35
लहरिया प्रिंट कॉटन बेड शीट
गर्मियों में बेड पर आप जयपुरी लहरिया प्रिंट बेडशीट भी बिछा सकते हैं। सटल कलर में आप गोल्डन बेस में व्हाइट कलर के लहरिया प्रिंट वाली डिजाइन चुन सकते हैं या फिर मल्टी कलर लहरिया प्रिंट पैटर्न भी आप खरीद सकते हैं।
45
स्पाइरल प्रिंट जयपुरी बेडशीट
जयपुरी प्रिंट में इस तरह के रंग-बिरंगे स्पाइरल पैटर्न बहुत ही ट्रेंडी लगते हैं। अगर आपका रूम व्हाइट है और आप इसे ब्राइट लुक देना चाहते हैं, तो इस तरह से पिंक, येलो, ब्लू, ग्रीन कलर की स्पाइरल पैटर्न की बेडशीट चुन सकते हैं। इसी के साथ इसी तरह के स्प्लैश या स्पाइरल पैटर्न के कुशन कवर भी लें।
55
सांगानेरी प्रिंट कॉटन बेड शीट
राजस्थान की सांगानेर या बगरू प्रिंट बेडशीट काफी यूनिक और आर्टिस्टिक होती है, क्योंकि इसमें हर बेडशीट पर अलग प्रिंट और डिजाइन होता है। जिसे हाथ से तैयार किया जाता है। गर्मियों में आप इस तरह से व्हाइट बेस में सटल प्रिंट्स वाला डिजाइन चुन सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.