
Janhvi Kapoor Shimmery Makeup Look: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्टर जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी न सिर्फ फैशनेबल एक्ट्रेस हैं बल्कि मेकअप के मामले में भी काफी आगे हैं। कॉलेज गर्ल्स के बीच जाह्नवी कपूर का लुक काफी पॉपुलर रहता है। अगर आप जाह्नवी कपूर के मेकअप लुक को फॉलो नहीं करती हैं तो उनके शिमरी आईमेकअप से लेकर बोल्ड लिप लुक के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
फ्लोरल रेड व्हाइट साड़ी में जाह्नवी कपूर ने सटल मेकअप किया हुआ है। आंखों में विंग्ड आईलाइनर के साथ होठों में रेड न्यूड लिपस्टिक लगाई है। अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर की बिंदी भी लगाई है। ऐसा लुक आप भी साड़ी के साथ क्रिएट कर सकती हैं। एथनिक लुक के लिए जाह्नवी सा मेकअप कर आप कमाल लगेंगी।
जाह्नवी कपूर ने ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मेकअप के लिए चैरी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है। अगर आप भी डार्क कलर की ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ न्यूड के बजाय बोल्ड कलर का इस्तेमाल करें। आप रेड हॉट या मैरून कलर की लिपस्टिक को मेकअप किट में जरूर रखें।
कॉकटेल पार्टी के लिए जा रही हैं और हैवी मेकअप नहीं करना चाहती तो आप जाह्नवी कपूर की तरह स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको डार्क काजल के साथ ही ब्राउन आईशैडो की जरूरत पड़ेगी। ब्लैक और ब्राउन आईशैडो की मदद से आप बेहतरीन स्मोकी आई लुक पाएं और पार्टी की जान बन जाएं।
Bronze Makeup: देखते ही उड़ जाएंगे सबके होश! जानें ब्रॉन्ज मेकअप के सिंपल Steps