Janmashtami Baby Names: जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों के लिए 50 यूनिक नाम, अर्थ भी जानें

Published : Aug 29, 2026, 02:01 PM IST
Janmashtami Baby Names

सार

Radha Krishna baby names: जन्माष्टमी पर घर में बच्चे का जन्म हुआ है तो उसके लिए भगवान कृष्ण से जुड़े खूबसूरत और शुभ नाम चुनें। जानें 50 बेहतरीन नाम और उनके खास अर्थ।

जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात के समय श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। अगर आपके घर में भी जन्माष्टमी के दिन बच्चों का जन्म होता है, तो उसके लिए आपको बेहद खास नाम चुनना चाहिए। नाम ऐसा हो जिसमें भगवान के गुण, स्वरूप या विशेषता की झलक मिले। जन्माष्टमी पर जन्मे बच्चों के लिए अर्थपूर्ण और यूनिक नाम तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको 50 नाम और उसका अर्थ भी बताएंगे।

जन्माष्टमी पर जन्मे लड़कों के लिए विशेष नाम

  • कृष्ण- सांवले रंग वाले, भगवान श्रीकृष्ण
  • कान्हा- भगवान कृष्ण का प्रिय नाम
  • गोविंद- गायों और इंद्रियों के स्वामी
  • गोपाल- गायों की रक्षा करने वाले
  • माधव- लक्ष्मी के पति और भगवान कृष्ण का नाम
  • मुरलीधर- मुरली धारण करने वाले
  • मुरारी- मुर नामक राक्षस का वध करने वाले
  • नंदलाल- नंद बाबा के पुत्र
  • नंदकिशोर- नंद के पुत्र, श्रीकृष्ण
  • देवकीनंदन- देवकी के पुत्र

कृष्ण से प्रेरित सुंदर नाम

  • यशोदानंदन यशोदा के प्रिय पुत्र
  • वासुदेव वसुदेव के पुत्र, श्रीकृष्ण
  • दामोदर जिनके उदर पर रस्सी का निशान पड़ा
  • गिरिधर गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले
  • गिरिवर पर्वतों में श्रेष्ठ
  • घनश्याम बादल के समान सांवले
  • श्याम सांवले रंग वाले श्रीकृष्ण
  • राधारमण राधा को आनंद देने वाले
  • राधेश्याम राधा और श्याम का प्रेमपूर्ण नाम
  • रणछोड़ रणभूमि छोड़ने वाले श्रीकृष्ण का नाम

जन्माष्टमी में जन्में बच्चों के सुंदर नाम

  • पार्थसारथी-अर्जुन के सारथी
  • द्वारकाधीश- द्वारका के राजा
  • केशव- भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का नाम
  • हृषीकेश- इंद्रियों के स्वामी
  • जनार्दन- लोगों के उद्धारक
  • अच्युत- जो कभी अपने स्थान से न गिरें
  • मुकुंद- मुक्ति प्रदान करने वाले
  • मधुसूदन- मधु नामक असुर का वध करने वाले
  • वंशीधर- बांसुरी धारण करने वाले
  • चक्रधर- चक्र धारण करने वाले

और पढ़ें: Janmashtami Mehndi: जन्माष्टमी 2026 के लिए सेव करें 7 सिंपल मेहंदी डिजाइन

जन्माष्टमी पर जन्मी बेटियों के लिए 20 नाम

  • 41. रोहिणी श्रीकृष्ण जन्म कथा से जुड़ा शुभ नाम
  • 42. गोपिका भगवान कृष्ण की भक्त
  • 43. ललिता सुंदर, कोमल और राधा की सखी
  • 44. विशाखा राधा की प्रमुख सखियों में से एक
  • 45. चारुलता सुंदर और मनमोहक लता
  • 46. रुक्मिणी भगवान कृष्ण की पत्नी
  • 47. सत्यभामा श्रीकृष्ण की पत्नी
  • 48. जया विजय प्राप्त करने वाली
  • 49. कीर्ति यश और प्रसिद्धि
  • 50. भक्ति भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण

और पढ़ें: जन्माष्टमी पर बेटी के लिए परफेक्ट हैं ये 6 राधा रानी लहंगा डिजाइन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर बेटी के लिए परफेक्ट हैं ये 6 राधा रानी लहंगा डिजाइन
Janmashtami Mehndi: जन्माष्टमी 2026 के लिए सेव करें 7 सिंपल मेहंदी डिजाइन