Janmashtami Home Decoration: जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए पान के पत्ते, आम के पत्ते, मोरपंख और फूलों से ये DIY डेकोरेशन आइडियाज ट्राई करें।
Janmashtami Decoration Ideas: 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। घरों में लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। अगर आप भी इस बार घर पर कान्हा की सुंदर झांकी सजाने की सोच रहे हैं लेकिन ज्यादा खर्चा करना बजट में नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, फूल, पत्तों, मोरपंख से सस्ते और अफॉर्डेबल डेकोरेशन आइडियाज, जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
1 ) पान के पत्तों से करे जन्माष्टमी सजावट
पान के पत्ते आसानी से हर फूल वाली के दुकाने में मिल जाएंगे। आप छलनी, सफेद एक्रेलिक कलर, मार्कर, फूलों के शानदार सजावट कर सकती हैं।
सबसे पहले दूध की छलनी साफ कर लें
अब पान के पत्तों सफेद रंग से कान्हा जा का नाम लिखें
छलनी के बीच में मोगरे के फूल और मोरपंख लगाएं
पान के कुछ पत्तों को रोल करके पिन से फोल्ड शेप दें
अब सुंदर सजी हुई तांबे या चांदी की थाली में तांबे की प्लेट-कलश रकें
कलश के निचले हिस्से में मुड़े हुए पान के पत्ते और फूल सजाएं
किनारों पर गुलाब की पंखुड़ियों से डेकोरेट करें
दीवार पर कृष्ण नाम लिखे पत्तो को हाफ मून शेप में चिपकाते हुए गेंदा के फूल चिपकाएं
आखिर में फूलों की चौकी पर लड्डू गोपाल की स्थापना कर पूजा करें
2) आम के पत्तों से लड्डू गोपाल झूला
जन्माष्टमी का त्योहार Laddu Gopal Jhula के बिना अधूरा है। बाहर लेने जाओ तो इसे खरीदने 500-1000 रु. तक का खर्चा है, लेकिन घर पर आप DIY तरीके से इसे तैयार कर सकती हैं।
दीवार पर लकड़ी या मेटल की पाइप बांधे
पाइप पर तोरण के रूप में आम के पत्ते सजाएं
रॉड के दोनों सिरों पर गेंदे के मोगरा फूल की लड़ी टांगे
झूला बनाने के लिए कार्डबोर्ड से दो खंबे काट लें
बेस के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल करें
आसन बनाने के लिए कार्डबोर्ड को ब्लॉक साइज में कट करें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.