Jewellery BoX: घर में गोल्ड-डायमंड या फिर महंगे आर्टिफिशियल ज्वेलरी है, तो उसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। कम बजट में आप ज्वेलरी ऑर्गनाइजर ले सकते हैं। यह आपके गहनों की लाइफ बढ़ाते हैं और आपके ड्रेसिंग स्पेस को भी क्लासी और नीट बनाते हैं।
महंगे गहनों को सुरक्षित रखना हर महिला के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए हमेशा महंगे लॉकर या बॉक्स लेना जरूरी नहीं। आजकल मार्केट में 1000 रुपये के अंदर भी स्टाइलिश और मजबूत ज्वेलरी ऑर्गनाइजर मिल जाते हैं, जो आपके गहनों को सेफ रखने के साथ-साथ उन्हें व्यवस्थित भी रखते हैं।
26
ड्रॉअर स्टाइल ज्वेलरी बॉक्स
ड्रॉअर स्टाइल ज्वेलरी बॉक्स एलिगेंट लुक देते हैं। इसमें छोटे-छोटे ड्रॉअर होते हैं, जो रिंग्स, चेन और छोटे एक्सेसरीज को अलग रखने में मदद करते हैं। ये ऑर्गनाइज्ड और क्लटर-फ्री लुक देता है।
36
कॉम्पैक्ट ट्रैवल ज्वेलरी केस
यह वेलवेट या क्लॉथ से बने होते हैं। यह हल्का होते हैं। इसमें गहने सेफ रहते हैं। यह ट्रैवल के दौरान बेहद काम आता है। इसमें बहुत सारे ज्वेलरी रखकर अपने बैग में डाल सकती हैं। इसे कैरी करना आसान होता है। अंदर रखी ज्वेलरी भी सुरक्षित होती है।
46
वेलवेट और लेदर फिनिश ज्वेलरी ऑर्गनाइजर
सॉफ्ट वेलवेट मटेरियल या फिर लेदर आपके गहनों को स्क्रैच से बचाता है। इसका प्रीमियम लुक आपके ड्रेसिंग टेबल को भी स्टाइलिश बना देता है। इस तरह के ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर में ढेरों कलर मार्केट में मौजूद है।
56
ट्रांसपेरेंट कवर बॉक्स
इसमें ऊपर की तरफ क्लियर कवर होता है, जिससे आप बिना खोले ही अपने गहनों को देख सकती हैं। ये टाइम सेविंग और कन्वीनिएंट ऑप्शन है। मिशो, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आपको इस तरह के ऑर्गेनजाइजर बॉक्स 1000 रुपए से कम में आ जाएंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.