
देशभर में करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति के लिए व्रत रखती हैं। अगर आप काम के चक्करों में मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर नहीं जा पाई हैं तो परेशान मत हों। इसकी बजाय आप घर पर ही इंस्टेंट सुर्ख लाल मेहंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि इसके मेहंदी सूखने का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है। सिर्फ 5 मिनट के अंदर हथेली, उंगलियों और हाथों के पिछले हिस्से को खूबसूरत बनाया जा सकता है। यहां देखें आसान मेहंदी डिजाइन के बारें और उन्हें खूबसूरत बनाने के टिप्स।
यह सबसे आसान डिजाइन है, जिसे शुरुआती लोग भी आसानी से बना सकते हैं। हथेली के बीच में गोल टिक्की बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे बिंदु लगाकर इसे आकर्षक लुक दें। पतले ब्रश या एप्लीकेटर की मदद से हथेली के बीच में एक गोल घेरा बनाएं। उसके अंदर आलता भरें और किनारों पर बराबर दूरी पर छोटी बिंदियां लगाएं। चाहें तो उंगलियों के सिरों पर भी आलता लगा सकती हैं।
अगर आपको फूलों वाले डिजाइन पसंद हैं, तो हथेली के एक कोने से शुरू होने वाला छोटा फ्लोरल पैटर्न बनाएं। इसमें पूरे हाथ को भरने की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह डिजाइन हल्का और सुंदर दिखता है। सबसे पहले एक छोटा गोल फूल बनाएं। उसके चारों ओर पांच या छह पंखुड़ियां बनाकर उन्हें आलता से भर दें। अब फूल से कलाई की तरफ दो पतली घुमावदार लाइनें बनाएं और उनके किनारे छोटी पत्तियां जोड़ दें।
अगर आपको हाथों पर ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों और हथेली के निचले हिस्से को सजाएं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो जल्दी तैयार होना चाहती हैं। पांचों उंगलियों के सिरों पर हल्का-सा आलता लगाएं। हथेली के बीच में एक छोटा फूल या तीन बिंदियों का पैटर्न बनाएं। उंगलियों पर आलता लगाते समय ध्यान रखें कि सभी उंगलियों पर रंग एक जैसा दिखाई दे।
करवा चौथ पर अगर आप चूड़ियों के साथ हाथों को अलग लुक देना चाहती हैं, तो कलाई पर कंगन जैसा डिजाइन बना सकती हैं। यह साड़ी और सूट, दोनों के साथ अच्छा लगेगा। कलाई के पास दो पतली समानांतर लाइनें बनाएं। इनके बीच छोटे-छोटे बिंदु लगाएं। बीच में एक छोटा फूल बनाकर डिजाइन पूरा करें। ध्यान रखें कि लाइनें बहुत मोटी न हों, वरना डिजाइन का साफ लुक कम हो सकता है।
करवा चौथ के मौके पर चांद से जुड़ा डिजाइन त्योहार के लिए खास लग सकता है। इसे हथेली के बीच या हाथ के पिछले हिस्से पर बना सकती हैं। सबसे पहले एक छोटा अर्धचंद्र बनाएं। उसके आसपास तीन छोटे तारे या बिंदियां लगाएं। नीचे एक पतली घुमावदार लाइन बनाकर दोनों सिरों पर छोटी पत्तियां जोड़ दें। अगर चाहें तो चांद के पास अपने पति के नाम का पहला अक्षर भी बना सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.