
Mehndi Designs: सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाजारों में महिलाओं की भीड़ है, करवाचौथ पर मेहंदी की डिमांड भी बढ़ जाती है। मेहंदी आर्टिस्ट दोगुने पैसे लेती हैं। आप भी मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो क्यों न पहले ही डिजाइन सोच ली जाए। आज हम आपके लिए सिंपल- अरेबिक से हटकर डार्क कलर और शेड वाली मेहंदी पैटर्न लेकर आए हैं, जो हर आउटफिट के साथ ग्लैमरस वाइब देंगे।
करवा चौथ पर बेसिक फूल-पत्ती से हटकर इस तरह की शेडिंग और फीलिंग वाली अरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। यहां बूटी की बजाय बड़े-बड़े फ्लावर के साथ मोटी और गहरी लाइनों की आर्टवर्क की जाती है। जिससे डिजाइन उभरा हुआ नजर आता है। इसे लगाने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन लुक भी कमाल लगता है।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2025 पर प्यार होगा बेशुमार, इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन संग लिखे पिया का नाम
अरेबिक और इंडियन फ्यूजन टच के साथ ये मेहंदी डिजाइन नई दुल्हनों के हाथों की शोभा बढ़ा देगी। इसे बड़े-बड़े पत्तियों,पेसली और कली-ड्रॉप्स बैंड लाइन्स, सेक्शनल लाइन-वर्क के साथ पूरे हाथ को कवरेज दी गई है। जबकि बैक में मोटिफ फूलों पर बैंगल मेहंदी डिजाइन दी गई है। ये हाथों को भरवा लुक देने के लिए बेस्ट है।
क्लासिक ट्रेडिशनल लुक के लिए आप गुलाब के फूलों वाली इस तरह की फ्लोरल अरेबिक मेहंदी को विकल्प बना सकती हैं। फुल हैंड कवरेज के लिए इस तरह की मॉर्डन बट एस्थेटिक डिजाइन प्यारी लगेगी। यहां पर लोटस और रोज फ्लावर के साथ मेहंदी को नया लुक दिया गया है। अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं तो 10-20 मिनट में इसे लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहला करवा चौथ ? यहां देखें 2025 की ट्रेंडिंग मेहंदी की डिजाइन
मेहंदी का रंग वैसे तो अपने आप गाढ़ा हो जाता है। हालांकि बहुत से लोगों के हाथों में ये रचती नहीं है। ऐसे में आप लौंग के धुएं, सफेद चूना या फिर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बहुत से लोगों को लगता है हाथों में 6-7 घंटे मेहंदी लगानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। आप 3-4 घंटे में मेहंदी छुड़ा सकती हैं।
मेहंदी के सूखने पर इसे नींबू चीनी या फिर विक्स और बाम लगा सकते हैं। ये ऑक्सीडाइज्ड होकर मेहंगी का रंग गाढ़ा करता है।
मेहंदी लगाने से ठीक पहले हाथों को साफ कर लें और हाइड्रेट करने के लिए तेल या किसी क्रीम का इस्तेमाल करें।