
Small Kitchen Organization: छोटी रसोई में कुकर, कड़ाही और दूसरे बड़े बर्तनों को व्यवस्थित रखना मुश्किल लगता है। अक्सर ये बर्तन प्लेटफॉर्म या कैबिनेट में जगह घेर लेते हैं। थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग से कम स्पेस में भी इन्हें आसानी से ऑर्गनाइज किया जा सकता है। जानिए रसोई को साफ-सुथरा रखने के 10 आसान तरीके।
कैबिनेट में बर्तनों को एक-दूसरे के ऊपर रखने के बजाय वर्टिकल रैक यूज करें। इसमें कड़ाही, फ्राइंग पैन और तवे को अलग-अलग स्लॉट में रखा जा सकता है। इससे बर्तन निकालना आसान होता है और कैबिनेट की ऊंचाई का भी बेहतर इस्तेमाल होता है।
प्रेशर कुकर और उसके ढक्कन के लिए डीप ड्रॉअर काफी यूज है। कुकर को नीचे और सीटी, रबर गैसकेट जैसी छोटी चीजों को एक छोटे बॉक्स में साथ रख सकते हैं। इससे बार-बार यूज होने वाला कुकर आसानी से हाथ में आ जाता है।
कैबिनेट के दरवाजे के अंदर छोटे मजबूत हुक लगाकर हल्की कड़ाही या उसके ढक्कन टांगे जा सकते हैं। यह खाली पड़ी जगह का स्मार्ट यूज है और मेन शेल्फ पर एक्स्ट्रा जगह भी बनती है।
कुकर और कड़ाही के ढक्कन अक्सर सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं। कैबिनेट के अंदर लिड ऑर्गनाइजर लगाकर इन्हें सीधा खड़ा रखें। इससे ढक्कन एक-दूसरे में फंसेंगे नहीं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएंगे।
अगर किचन कैबिनेट गहरा है, तो पुल-आउट वायर बास्केट लगवाना अच्छा ऑप्शन है। इसमें भारी कुकर और कड़ाही रख सकते हैं। बास्केट बाहर खींचने पर पीछे रखे बर्तन भी आसानी से दिखाई देते हैं।
सिंक के नीचे की जगह को सिर्फ सफाई के सामान के लिए सीमित न रखें। एक्स्ट्रा स्टोरेज बिन या स्लाइडिंग रैक लगाकर कम यूज होने वाली कड़ाही और बड़े बर्तन ऑर्गनाइज किए जा सकते हैं।
एक ही आकार के बर्तनों को अलग-अलग रखने के बजाय छोटे बर्तन को बड़े बर्तन के अंदर रखें। कड़ाही में छोटी कड़ाही या पैन रखने से काफी जगह बचती है। बीच में कपड़ा या सिलिकॉन मैट लगाने से खरोंच से भी बचाव होता है।
किचन प्लेटफॉर्म के नीचे थोड़ी खाली जगह है तो स्लिम स्टोरेज रैक लगाया जा सकता है। इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली कड़ाही या छोटे पैन रखे जा सकते हैं, जिससे काउंटरटॉप हमेशा खाली और साफ दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें- Best Sofa Fabric: वेलवेट Vs लीनन Vs लेदर, सोफा के लिए कौन सा फैब्रिक है बेस्ट?
किचन के कोने अक्सर बेकार चले जाते हैं। यहां रोटेटिंग कॉर्नर ऑर्गनाइजर या मल्टी-लेयर स्टैंड लगाकर बड़े बर्तन रखे जा सकते हैं। खासकर एल-शेप किचन में यह तरीका एक्स्ट्रा स्टोरेज बनाने में मदद करता है।
रसोई को ऑर्गनाइजर रखने का सबसे आसान नियम है-रोज इस्तेमाल होने वाले बर्तन सामने और कम यूज होने वाले बर्तन ऊपर या पीछे रखें। इससे हर बार पूरा कैबिनेट खाली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और किचन भी ज्यादा ऑर्गनाइज दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- Balcony Cover Ideas: जाली नहीं बालकनी कवर के ये ट्रेंडी आइडिया देंगे घर को लग्जरी लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.