
हील पहनना किसे पसंद नहीं? हर लड़की चाहती है कि वो हील पहनकर लंबी और कॉन्फिडेंट दिखे। लेकिन हाई हील्स पहनने में दर्द, स्लिप होने का डर और लंबे समय तक खड़े रहने में परेशानी, ये सब सोचकर कई बार हील्स पहनने का मन होते हुए भी हम फ्लैट चप्पल या बैली ही चुनते हैं। ऐसे में किटन हील्स (Kitten Heels) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। किटन हील्स ना ज्यादा ऊंची होती हैं, ना ही इन्हें पहनना मुश्किल। ये इतनी कंफर्टेबल होती हैं कि पहली बार हील पहनने वाली गर्ल भी बिना डरे पहन सकती है। साथ ही, इनका लुक इतना क्लासी और फेमिनिन होता है कि कोई भी आउटफिट इनसे और भी ज्यादा स्टाइलिश लगने लगता है। अगर आप भी इस मॉनसून या अपकमिंग फेस्टिवल सीजन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन कम्फर्ट भी चाहती हैं, तो आज ही किटन हील्स के ये 5 बेस्ट डिजाइंस अपने कलेक्शन में शामिल करें।
यह डिजाइन ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है। इसमें बंद पॉइंटेड टो होती है और स्लिम किटन हील दी जाती है। ब्लैक, न्यूड या बेज शेड में ये हील्स आपको प्रोफेशनल और एलिगेंट लुक देती हैं। ये फॉर्मल पैंट्स, स्कर्ट और साड़ी तक के साथ परफेक्ट लगती हैं। इसे लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों में दर्द नहीं होता है।
इसमें पतली स्ट्रैप्स रहती हैं जो पैर को अच्छे से पकड़ती हैं। इनका ओपन डिजाइन गर्मियों में कूल लुक देता है। गोल्डन, सिल्वर, व्हाइट और पेस्टल शेड्स में ये बेहद स्टाइलिश लगती हैं। आप पार्टी, वेडिंग, कॉकटेल लुक के लिए इसे साड़ी, गाउन, सूट जैसे हर एथनिक आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं।
इन डिजाइन बैक साइड में पतली सी बेल्ट होती है जो पैर को अच्छे से पकड़ती है। ये हील्स सेफ और कंफर्टेबल रहती हैं। पॉइंटेड या राउंड टो दोनों में मिलती हैं। अगर आपको बिना स्लिप के हील्स पहननी हैं तो स्लिंगबैक किटन हील्स बेस्ट ऑप्शन है। इन्हें जींस से लेकर ड्रेसेज तक हर आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
इससे बैलेंस बनाना और चलना आसान हो जाता है। क्योंकि इनकी हील ब्लॉक शेप में होती है लेकिन किटन हील की हाइट में। कलरफुल या मेटैलिक टोन में ब्लॉक किटन हील्स ट्रेंडी लगती हैं। कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग वूमन के लिए डेली यूज में भी ये परफेक्ट हैं क्योंकि स्लिप होने का डर नहीं रहता।
म्यूल्स यानी ओपन बैक स्लिप ऑन स्टाइल। किटन हील म्यूल्स में क्लासिक और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स मिलता है। खासतौर पर न्यूड, पेस्टल और बेज शेड्स में ये ज्यादा ट्रेंडी लगती हैं। अगर जल्दी में भी स्टाइलिश दिखना है तो म्यूल किटन हील्स पहनें। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए परफेक्ट चॉइस।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.