गैस के गर्म गोले सा है ये अद्भुत ग्रह, यहां लैंडिंग के लिए कोई जगह ही नहीं

Published : Jan 03, 2024, 07:37 PM IST
space 1

सार

अंतरिक्ष में कई ऐसे ग्रह हैं जो रहस्य बने हुए हैं। इस ग्रह में कई सारी अद्भुत और अजीबो गरीब चीजें होती है। आज हम आपको शनिग्रह के बारे में कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजों के बारे में बताते हैं।  

साइंस ने काफी तरक्की कर ली है लेकिन अभी भी बहुत से चीजें वैज्ञानिकों की सोच से परे हैं। कहने को तो दुनिया आज चांद तक पहुंच गई है लेकिन अभी भी अंतरिक्ष में कई सारे रहस्य छिपे हुए हैं जिन्हें खोज पाना इतना आसान नहीं है। यही नहीं अंतरिक्ष के अलावा अभी धरती पर ही कई ऐसे रहस्य है जिसके बारे में पता नहीं लगाया जा सका है।

कई छोटे-छोटे ग्रहों की तलाश में मिशन चल रहे
अंतरिक्ष के अलग-अलग ग्रहों पर इंसान जीवन की तलाश कर रहा है। ऐसे में वहां के रहस्यों के बारे में भी पता लगा रहा है। इंसान धीरे-धीरे दूसरे ग्रहों पर मिशन भेजकर वहां की जानकारियां जुटा रहा है। चांद को लेकर भी तमाम तरह के रिसर्च किए जा रहे हैं। सोलर सिस्टम में एक ऐसा ग्रह भी है जहां पर चलना फिरना तो दूर खड़ा रह पाना भी मुश्किल है।

सबसे अलग है शनि ग्रह

सौर्य मंडल में मौजूद शनि ग्रह ऐसा ग्रह है जहां चलना फिरना तो दूर खड़ा रह पाना भी संभव नहीं हैं। इसका एक कारण ये है कि इस ग्रह पर कोई ठोस सतह नहीं है। यह ग्रह अपने आप में गैस के गोले के समान होता है जिसमें कोई ओर छोर नहीं होता है। यहां पर हाईड्रोजन, हीलियम गैस और लिक्विड फॉर्म मौजूद रहता है। ऐसे में यदि इस ग्रह पर कुछ पता लगाने के लिए कुछ लैंड कराना चाहो तो वह भी संभव नहीं है क्योंकि इसकी कोई सतह ही नहीं है। कुछ भी इस ग्रह में लैंड कराने के लिए छोड़ेंगे तो वह भी हजारों मील गहराई में घुसता चला जाएगा लेकिन रुकने के लिए कोई ठोस सतह ही नहीं मिलेगी। 

शनि ग्रह पर गर्मी अधिक
शनि ग्रह भी ज्यूपिटर की तरह ही काफी गर्म होता है। इसका कोर सूरज के हिस्से के समान ही होता है।  नासा की माने तो यहां तापमान करीब 15 हज़ार डिग्री फारेनहाइट होता है। इस ग्रह पर कोई जगह नहीं, जहां पर कोई एयरक्राफ्ट ले जाने के बारे में सोचा जा सके।

शनि ग्रह से जुड़ी कुछ खास बातें 

  • खगोल विज्ञान के मुताबिक शनि ग्रह आकार में बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • आकाश में शनि ग्रह पीले तारे के समान दिखाई देता है। 
  • शनि ग्रह के लगभग 82 उपग्रह भी हैं। 
  • शनि ग्रह के चारों ओर जो बॉर्डर है वह दूर से नीला नजर आता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन