Korean Makeup For Girls: 10+ गर्ल्स के बर्थडे पर करें क्यूट कोरियन मेकअप, बिटिया लगेगी चांद का टुकड़ा

Published : Apr 02, 2026, 05:00 PM IST
korean makeup for girls

सार

Korean Makeup For Young Girls: 10+ गर्ल्स के बर्थडे के लिए कैसा मेकअप करें, इसे लेकर आपको भी कन्फ्यूजन है, तो हम आपको दिखाते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस की कैसे आप अपनी बच्ची को क्यूट कोरियन मेकअप बर्थडे पर कर सकते हैं...

Kids Birthday Makeup Idea: अगर आप अपनी बिटिया के बर्थडे पर उसे क्यूट और नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो कोरियन मेकअप एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस मेकअप स्टाइल में हैवी प्रोडक्ट्स की जगह लाइट और सॉफ्ट लुक पर फोकस किया जाता है, जिससे बच्ची की नैचुरल ब्यूटी निखरकर सामने आती है। तो चलिए जानें इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...

कैसे करें कोरियन मेकअप

क्यूट कोरियन मेकअप बच्ची को करने के लिए सबसे पहले स्किन प्रेप करें। इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर दिन में मेकअप करें, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके बाद प्राइमर यूज करें, ताकि मेकअप स्मूद लगे।

और पढ़ें- Round Face Contour: गोल चेहरे में मेकअप लगेगा दोगुना नेचुरल, 4 Steps में करें कंटूर

फाउंडेशन की जगह लगाएं बीबी या सीसी क्रीम

बच्चों को फाउंडेशन लगाने की जगह आप बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो फेस टिंट भी ले सकते हैं। अगर डार्क सर्कल्स या ब्लैक स्पॉट है, तो हल्का सा कंसीलर का इस्तेमाल करें।

कंपैक्ट पाउडर से सेट करें मेकअप

बेस लगाने के बाद कंपैक्ट पाउडर से मेकअप को सेट कर लें, ताकि ये लंबे समय तक टिका रहे।

पिंकी ब्लश लुक करें

कोरियन मेकअप में ब्लश सबसे इंर्पोटेंट रोले प्ले करता है। आप बिटिया के गालों पर पिंक या पीच कलर का ब्लश लगाएं। इसे चीक पर लगाने के साथ हल्का सा नोज पर और चिन पर भी लगाएं, इससे बहुत ही क्यूट और फ्रेश लुक मिलता है।

कैसा आई मेकअप करें

कोरिया में आई मेकअप बहुत ही सटल होता है। आप न्यूट्रल या शिमरी आईशैडो लगाएं। आई लाइनर की पतली सी लेयर लगाएं और मस्कारा लगाकर आईलैशेस को वॉल्यूम दें। आपको कोरियन मेकअप में काजल लगाने की भी जरूरत नहीं है।

कैसी लिपस्टिक लगाएं

बच्चों को डार्क कलर की लिपस्टिक बिल्कुल ना लगाएं। आप पेस्टल, पिंक या न्यूड शेड में बच्चों के लिप्स पर लिपस्टिक लगा सकते हैं। मैट लिपस्टिक की जगह कोरियन मेकअप में ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई जाती है।

हाइलाइटर और सेटिंग्स स्प्रे से मेकअप करें फिक्स

लास्ट में चीक बोंस, नाक और माथे पर हल्का सा हाइलाइटर लगाएं, ताकि कोरियन ग्लो आएं। मेकअप करने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगाए, इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। यानी कि बर्थडे पार्टी में खेलने के बाद भी बच्ची का मेकअप फैलेगा नहीं। 

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डेली में पहनें नियॉन कोल्हापुरी चप्पल, 5 ट्रेंडी कलर हर आउटफिट पर दिखेंगे परफेक्ट
Monsoon Alert: बारिश में सांपों से बचना है तो हर घर को पता होने चाहिए ये 5 उपाय