
Kusha Kapila UnderNeat Shapewear: इनरवियर एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसके बारे में ज्यादातर लोग बात करने से बचते हैं। कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने इस सोच को पीछे छोड़ते हुए सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। काफी समय से कुशा इनरवियर क्लोथ की छोटी-छोटी बारीकियों को समझाती दिख जाती थी। अपने फॉलोवर्स को सरप्राइज कर कुशा कपिता ने नया ब्रांड लॉन्च किया है। शेपवियर ब्रांड अंडरनीट को फायरसाइड वेंचर्स और मामाअर्थ की सह-संस्थापक गजल अलघ से फंडिंग मिली है। रिपोर्टों के अनुसार, इस सीड फंडिंग राउंड का अनुमान लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये है। शेपवियर पर फोकस करने वाला ये ब्रांड लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है।
कुशा कपिला के सोशल मीडिया में तेजी से फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं। 4.1 मिलियन से अधिक ऑनलाइन फॉलोअर्स के साथ नए ब्रांड ने तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बात से ही पता चलता है कि महिलाएं शेपवियर से लेकर इनवियर की हर एक बारीकी को जानना चाहती हैं। फैंस को अहम जानकारी देने के बाद आप कुशा का ब्रांड यकीनन महिलाओं के बीच खूब पॉपुलर हो रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.